Advertisement

NTA NEET 2025 Answer Key: एनटीए ने neet.nta.nic.in पर जारी की नीट की आंसर की, इस तारीख तक कर सकते हैं Objection

NTA NEET 2025 Answer Key: एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है, जानें कैसे इसे डाउनलोड कर पाएंगे और किसी सवाल के लिए कैसे ऑब्जेक्शन कर पाएंगे...

Latest News
NTA NEET 2025 Answer Key: एनटीए ने neet.nta.nic.in पर जारी की नीट की आंसर की, इस तारीख तक कर सकते हैं Objection

NEET MDS 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

NTA NEET 2025 Answer Key: एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस साल नीट यूजी की परीक्षा दी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए ने आंसर की के अलावा रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है. नीट यूजी की परीक्षा 4 मई को भारत भर के 557 शहरों में 4,750 केंद्रों के साथ-साथ विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें करीब 22.7 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.

अब उम्मीदवारों के पास NEET UG 2025 आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने का विकल्प खुला है. उम्मीदवार 5 जून तक जवाबों के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए उन्हें 200 रुपये का शुल्क देना होगा जो वापस नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों को यह ध्यान देना होगा कि फीस की रसीद के बिना कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी और साथ ही किसी अन्य माध्यम से चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

NTA NEET 2025 Answer Key के खिलाफ कैसे करें आपत्ति

उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपनी नीट यूजी की आंसर की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1: NTA NEET UG वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: प्रोविजनल आंसर की के चुनौती से संबंधित विकल्प वाली विंडो खोलें.
स्टेप 4: लॉग इन करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
स्टेप 5: प्रोविजनल आंसर की को ध्यान से देखें और अगर आपको कोई गलती मिलती है तो अपनी आपत्तियां उठाएं. 

चुनौतियों की समीक्षा एक्सपर्ट कमिटी करेगी और इसके कुछ दिनों के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इस साल एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस और बीएसएमएस जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement