एजुकेशन
इग्नू से होम साइंस में मास्टर्स करने का शानदार मौका है, जानें कितने साल का होगा कोर्स और कितनी लगेगी फीस. इसके अलावा जानें कैसे कर पाएंगे आवेदन...
अगर आप इग्नू से होम साइंस में मास्टर्स करना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने होम साइंस में अपने पहले एमएससी प्रोग्राम की घोषणा की है. इस कोर्स को कोई भी ग्रेजुएट हो चुका स्टूडेंट कर सकता है. यह कोर्स इंग्लिश मीडियम में दो साल का होगा जिसे स्कूल ऑफ कॉन्टिन्यूइंग एजुकेशन संचालित करेगा.
इस कोर्स के लिए वे स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं जो डेलवेपमेंट सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और जो होम साइंस/ कम्युनिटी साइंस, सोशल साइंस, बिहेवियरल साइंस, साइंस या किसी दूसरे सब्जेक्ट से ग्रेजुएट हैं. साइंस बैकग्राउंड से आने वाले स्टूडेंट्स को इस कोर्स से काफी फायदा मिलेगा क्योंकि यह कोर्स उन्हें कम्युनिटी डेवलेपमेंट के लिए साइंटिफिक नॉलेज का फायदा उठाने में मदद करेगा.
यह भी पढ़ें- कौन हैं यशस्वी सोलंकी जो बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC? दिल्ली के इस कॉलेज से की है पढ़ाई
जो स्टूडेंट्स इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें हर साल 7000 रुपये का भुगतान करना होगा. इस फीस में रजिस्ट्रेशन और विकास शुल्क भी शामिल हैं. इस पाठ्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंटस कोर्स कॉर्डिनेटर प्रो. हीना के. बिजली और डॉ. मीनू वर्मा से उनके ईमेल आईडी heenakbijli@ignou.ac.in और meenuverma@ignou.ac.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.
आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स इस लिंक ignouadmission.samarth.edu.in/index.php/site/programme-detail?id=9897460de15431e64831da324e291d2ade82a2cef239b47e94e9f8bacbefc44e1845 पर जाएं. इच्छुक लोग इग्नू समर्थ पोर्टल
ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- लखनऊ के इस स्कूल में पढ़े हैं एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla, जानें कितनी है एक महीने की फीस
इस कोर्स को करने के बाद सरकारी, गैर सरकारी और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन में प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में करियर के मौके मिलेंगे. स्टूडेंट्स सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि, गैर सरकारी संगठनों, सीएसआर फाउंडेशन, निगमों और सामाजिक उद्यमों, शिक्षक, रिसर्चर्स, स्कूलों में पीजीटी और कौशल विकास अधिकारियों जैसे फील्ड में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.