Advertisement

अब भारत में होगी UK की पढ़ाई, ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी को मिली UGC की मंजूरी, इस शहर में खुलेगा नया कैंपस

भारतीय स्टूडेंट्स अब भारत में रहकर ही ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की पढ़ाई कर सकेंगे. यूनिवर्सिटी को मुंबई में अपना कैंपस खोलने के लिए यूजीसी से इजाजत मिल गई है. जानें क्या है पूरा मामला...

Latest News
अब भारत में होगी UK की पढ़ाई, ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी को मिली UGC की मंजूरी, इस शहर में खुलेगा नया कैंपस

University Of Bristol Mumbai Campus

Add DNA as a Preferred Source

ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी को मुंबई में कैंपस खोलने की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मंजूरी मिल गई है. इस कैंपस का संचालन अगले साल यानी 2026 से शुरू हो जाएगा. भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी को मुंबई में एक नया ‘एंटरप्राइज़ कैंपस’ बनाने के लिए भारत सरकार से एक आशय पत्र प्राप्त हुआ.

मुंबई में खुलेगा ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी का पहला इंटरनेशनल कैंपस

मुंबई एंटरप्राइज कैंपस ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से स्थापित किया जाने वाला पहला इंटरनेशनल कैंपस होगा. ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की कुलपति एवं अध्यक्ष एवलिन वेल्च ने कहा, 'हमें मुंबई में एक नया कैपस बनाने की अपनी मंशा की घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. यह हमारे 150 साल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा.'

उन्होंने कहा, 'दो हफ्ते से भी कम समय पहले हमने ब्रिस्टल में ब्रिटेन का सबसे शक्तिशाली ‘सुपरकंप्यूटर’ शुरू किया था और अगले साल हम अपने नए ‘टेम्पल क्वार्टर एंटरप्राइज़ कैंपस’ के दरवाजे खोलेंगे. विश्वविद्यालय के लिए ऐसे महत्वपूर्ण समय में हमें दुनिया भर में साझेदारियां विकसित करने में खुशी हो रही है. इनका सार्थक प्रभाव होगा.'

 

मुंबई एंटरप्राइज़ कैंपस में किस चीज की होगी पढ़ाई?

ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक मुंबई एंटरप्राइज़ कैंपस उद्योग जगत के अग्रणी लोगों, शिक्षाविदों, छात्रों और स्थानीय सामुदायिक भागीदारों के बीच सहयोग का केंद्र बनेगा और एक जीवंत उद्यमशीलता वातावरण को बढ़ावा देगा. यह कैंपस उन प्रमुख क्षेत्रों जैसे डेटा विज्ञान, अर्थशास्त्र, वित्त और निवेश, इमर्सिव आर्ट्स और फिनटेक, में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करेगा जिनमें ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी विश्व स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement