एजुकेशन
NMMC कल यानी 9 जुलाई को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर NMMC एडमिट कार्ड 2025 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जानें ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे डाउनलोड कर पाएंगे अपना हॉल टिकट...
NMMC Hall Ticket 2025: नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) कल यानी 9 जुलाई को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर NMMC एडमिट कार्ड 2025 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. परीक्षा शुरू होने के 7 दिन पहले हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. जूनियर इंजीनियर, तकनीशियन, वायरमैन, अकाउंट क्लर्क, एएनएम, वार्डबॉय, टाइपिस्ट सहित कई पदों के लिए लिखित परीक्षा 16, 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को पूरे राज्य में आयोजित होने वाली है. जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना हॉल टिकट NMMC की ऑफिशियल वेबसाइट www.nmmc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे.
उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को डाउनलोड करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- NMMC की ऑफिशियल वेबसाइट www.nmmc.gov.in पर जाकर करियर सेक्शन में जाएं.
- होम पेज पर 'NMMC Admit Card 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी एंटर करें.
- अब एक नया विंडो खुलेगा जिसमें आपको हॉल टिकट मिलेगा.
- अपना NMMC कॉल लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
NMMC की विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को NMMC की ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित अंतराल पर विजिट करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.