Advertisement

NIFT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9 फरवरी को होगा एंट्रेंस एग्जाम, जानें डिटेल्स

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. यहां जानें इससे जुड़े सारे डिटेल्स...

Latest News
NIFT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9 फरवरी को होगा एंट्रेंस एग्जाम, जानें डिटेल्स

NIFT 2025

Add DNA as a Preferred Source

NIFT 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है. शेड्यूल के मुताबिक NTA 9 फरवरी 2025 को NIFT 2025 एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करेगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी nift.ac.in/admission या exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 'कलेक्टर ब्रो' के नाम से मशहूर हैं यह IAS अधिकारी, जानें आखिर क्यों सरकार ने किया निलंबित

उम्मीदवार 6 जनवरी 2025 तक बिना लेट फीस के और 9 जनवरी 2025 तक लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का काम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपा है.' 

उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.

NIFT 2025 Entrance Exam की जरूरी तारीखें-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन सबमिट करने की तारीख- 22 नवंबर 2024 से 6 जनवरी 2025
5000 रुपये के लेट फीस के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख- 7 जनवरी 2025 से 9 जनवरी 2025
आवेदन में ऑनलाइन सुधार करने की तारीख- 10 जनवरी 2025 से 12 जनवरी 2025
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख- 9 फरवरी 2025

यह भी पढ़ें- देश के 5 सबसे फेमस मुस्लिम IAS, गरीबी को ठेंगा दिखाकर बने अधिकारी

NIFT 2025 Entrance Exam रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी exam.nta.ac.in/NIFT/ पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
स्टेप 4: खुद को रजिस्टर्ड करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें.
स्टेप 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का प्रिंटआउट लेना न भूलें.

उम्मीदवार NIFT 2025 Entrance Exam के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement