Advertisement

NEET UG Result: जानिए कौन हैं NEET UG 2025 के टॉपर महेश कुमार?, लग्न और मेहनत से आज कर दिखाया सपना सच

NEET UG Result 2025: एनटीए की तरफ से नीट यूजी 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. इस साल करीब 12 लाख छात्रों ने क्वालीफाई किया है. वहीं राजस्थान के महेश कुमार ने रैंक 1 हासिल की है.

Latest News
NEET UG Result: जानिए कौन हैं NEET UG 2025 के टॉपर महेश कुमार?, लग्न और मेहनत से आज कर दिखाया सपना सच

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

NEET UG Result 2025: NEET UG 2025 के परीक्षापरिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस साल करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रो ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12 लाख से भी अधिक छात्रों ने क्वालीफाई किया है. इस परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है. उन्होंने नीट यूपी की एग्जाम में 99.00 परसेंटाइल के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया महेश कुमार राजस्थान के रहने वाले हैं. 

सीकर के रहने वाली है महेश 
महेश कुमार ने जनरल कैटेगरी से नीट यूजी परीक्षा दी थी. इन्होंने 99.9999547 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. महेश कुमार सीकर के रहने वाले है. सीकर में पढ़ाई करने वाले हनुमानगढ़ के महेश कुमार ने अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया. महेश कुमार ने 720 में से 686 अंक हासिल किए हैं. महेश के माता-पिता सरकारी नौकरी करते है. उन्होंने सीकर में रहकर ही नीट की परीक्षा की तैयारी की थी. उन्होंने सीकर में ही एक कोचिंग ज्वाइन की थी. 

टॉप 10 में दिल्ली के 3 नाम
नीट यूजी की टॉपर लिस्ट में टॉप 10 में दिल्ली के 3 छात्रों का नाम शामिल हैं. इस साल टॉप 10 में कोई भी स्टूडेंट यूपी या बिहार से नहीं है. वहीं, महाराष्ट्र से 2, गुजरात से 2, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब से 1-1 टॉपर हैं. वहीं इस टॉपर लिस्ट में 10 में से केवल एक लड़की का नाम शामिल है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement