Advertisement

NEET UG रि-एग्जाम का रिजल्ट जल्द, जानें कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज में MBBS सीट होगी पक्की

NEET UG Result 2026: एनटीए जल्द ही नीट यूजी के रि-एग्जाम की फाइनल आंसर की और कैंडिडेट्स की आंसर शीट जारी कर सकता है. जानें इस बार कितनी जा सकता है कट-ऑफ और कितने नंबर पर मिल सकती है सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट...

Latest News
NEET UG रि-एग्जाम का रिजल्ट जल्द, जानें कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज में MBBS सीट होगी पक्की

नीट यूजी रि-एग्जाम का रिजल्ट कब जारी होगा? (Image: ANI)

Add DNA as a Preferred Source
  • जल्द जारी होगा नीट रि-एग्जाम की आंसर शीट और आंसर की
  • neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे दोनों डॉक्यूमेंट्स
  • नतीजों के ऐलान के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में ले सकेंगे भाग
  • 21 जून को देशभर में आयोजित हुई थी नीट यूजी की दोबारा परीक्षा

NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपने ऑफिशियल पोर्टल पर जल्द ही नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET UG की दोबारा हुई परीक्षा के लिए OMR आंसर शीट और फाइनल आंसर की जारी करने वाला है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आंसर शीट और आंसर की जारी होने के बाद ऑफिशियल पोर्टल  neet.nta.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. जो उम्मीदवार नीट के रि-एग्जाम में सफल होंगे, वे एमबीबीएस, बीडीएस और मेडिकल के दूसरे ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन पाने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. फाइनल आंसर की 20 जुलाई को जारी किए जाने की संभावना है. हालांकि, अभी तक एजेंसी की ओर से फाइनल आंसर की और रिजल्ट का ऐलान करने के लिए किसी ऑफिशियल तारीख की पुष्टि नहीं की गई है.

एनटीए फाइनल आंसर की को कैंडिडेट्स के सबमिट किए गए ऑब्जेक्शन को रिव्यू करने के बाद तैयार करेगा. 10 हजार से ज्यादा ऑब्जेक्शन को रिव्यू करने के बाद फाइनल आंसर की आखिरी रूप दिया जाएगा और इसी के आधार पर फिर रिजल्ट भी तैयार किया जाएगा. 

NEET UG Result 2026: किसका कितना जा सकता है कट-ऑफ मार्क्स?

सामान्य कैटिगरी- 50 पर्सेंटाइल- 720-150 कट ऑफ मार्क्स
एससी/एसटी/ओबीसी कैटिगरी- 40 पर्सेंटाइल-149-115 कट ऑफ मार्क्स
सामान्य कैटिगरी दिव्यांग-  45 परसेंटाइल- 149-130 कट ऑफ मार्क्स
एससी/एसटी/ओबीसी कैटिगरी दिव्यांग- 40 परसेंटाइल- 130-115 कट ऑफ मार्क्स

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, व्यक्तिगत डिटेल्स, सब्जेक्ट वाइज पर्सेंटाइल, कुल नंबर, क्वॉलिफाइंग स्टेटस, ऑल इंडिया रैंक, 15% ऑल इंडिया कोटा सीट के लिए ऑल इंडिया रैंक और नीट कटऑफ स्कोर मौजूद होंगे.

NEET UG Result 2026: कितने कटऑफ पर किस मेडिकल कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन?

एम्स और दूसरे टॉप मेडिकल कॉलेज  -650-700 या इससे ज्यादा
सरकारी मेडिकल कॉलेज- 600 या इससे ज्यादा
डीम्ड यूनिवर्सिटी- 500-600 या इससे ज्यादा
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (सामान्य)- 450 या इससे ज्यादा
AIQ सरकारी कॉलेज (सामान्य)- 615-630 या इससे ज्यादा
स्टेट कोटा गवर्नमेंट कॉलेज- 590-610 या इससे ज्यादा
एम्स इंस्टीट्यूट- 700-715 या इससे ज्यादा

उम्मीदवार नीट के रि-एग्जाम के नतीजों के ऐलान के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर में 21 जून 2026 को नीट का दोबारा एग्जाम आयोजित किया गया था. इसके बाद एनटीए ने 25 जून को नीट के रि-एग्जाम की आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को 28 जून तक इस पर आपत्ति करने का समय दिया था. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है. 

यह भी पढ़ें- NEET Re-Exam से पहले केंद्र सरकार ने Telegram को किया बैन, जानें हर बार क्यों पेपर लीक का 'हॉटस्पॉट' बनता है यह मैसेजिंग ऐप

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement