एजुकेशन
NEET UG exam 2025: आज देश भर में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने वाले हैं. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली है. साथ ही छात्रों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है.
NEET UG exam 2025: आज रविवार को देश भर में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. एनटीए पहले ही परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर चुका है. परीक्षा के समय यदि छात्र के द्वारा अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों पर परीक्षा में बैठने के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. इसके अलावा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी. आइए जानते है इस परीक्षा को लेकर क्या है शिक्षा विभाग की तैयारी
22.7 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा
शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार आज 500 से अधिक शहरों में 5453 केंद्रों पर 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवार यह परीक्षा देंगे. परीक्षा स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर तीन स्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू की गई है. एक खास बात और इस साल परीक्षा कराने के लिए अधिकांश परीक्षा केंद्र सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों को केंद्र बनाया गया है. इसका कारण ये है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो.
शनिवार को किया गया मॉक ड्रिल
परीक्षा अच्छे से संपन्न हो सके इस लिए सभी केंद्रों पर शनिवार को परीक्षा का मॉक ड्रिल किया गया. इतना ही नहीं यह अभ्यास मोबाइल सिग्नल जैमर की कार्यक्षमता, तलाशी के लिए पर्याप्त लोगों की उपलब्धता और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं की तैयारियों के मद्देनजर किया गया. परीक्षा आज 2 से शाम 5 तक चलेगी. एंट्री आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक ही दी जाएगी. परीक्षार्थीयों को कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, अथवा 12वीं क्लास का प्रवेश पत्र, जिसमें परीक्षार्थी की फोटो हो, इनमें से कोई भी एक आइडी साथ लेकर जाना होगा.
ये रही गाइडलाइन
इस परीक्षा के दौरान छात्रों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे ब्लूटूथ, घड़ी, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, या ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स की अनुमति नहीं दी गई है. इतना ही नहीं अगर कोई छात्र धार्मिक, पारंपरिक ड्रेस पहन रहा है तो उसको सेंटर पर करीब डेढ़ घंटे पहले यानी कि 12.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुचना होगा, ताकि ठीक ढंग से चेकिंग की जा सके.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.