Advertisement

NEET UG Counselling 2025: MCC ने mcc.nic.in पर जारी किया राउंड 1 का रिवाइज्ड शेड्यूल, इस तारीख तक बढ़ा रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling 2025: MCC ने NEET UG काउंसलिंग 2025 के लिए रिवाइज्ड प्रोग्राम जारी कर दिया है. यहां चेक करें नया शेड्यूल

Latest News
NEET UG Counselling 2025: MCC ने mcc.nic.in पर जारी किया राउंड 1 का रिवाइज्ड शेड्यूल, इस तारीख तक बढ़ा रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling 2025

Add DNA as a Preferred Source

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी MCC ने NEET UG काउंसलिंग 2025 के लिए रिवाइज्ड प्रोग्राम जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार राउंड 1 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर रिवाइज्ड प्रोग्राम चेक कर सकते हैं.

पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 अगस्त 2025 दोपहर 3 बजे तक बढ़ा दी गई है. पहले राउंड के लिए रीसेट रजिस्ट्रेशन 6 अगस्त दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा. वहीं पहले राउंड के लिए विकल्प भरने की सुविधा 7 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगी. विकल्प लॉक करने की सुविधा 6 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त 2025 को बंद होगी.

राउंड 1 के लिए सीट प्रोसेसिंग 7 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक की जाएगी और राउंड 1 के लिए रिजल्ट का ऐलान 9 अगस्त 2025 को किया जाएगा. राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग 9 अगस्त से 18 अगस्त तक है.

NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध NEET UG काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.
4. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
5. सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें.
6. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.

यहां चेक करें रिवाइज्ड शेड्यूल

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement