Advertisement

NEET UG 2025: कब जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट? जानें neet.nta.nic.in से कैसे डाउनलोड कर पाएंगे नतीजे

NEET UG Results 2025: एनटीए जल्द ही नीट यूजी के नतीजे जारी कर सकता है, जानें एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे इसे चेक और डाउनलोड कर पाएंगे...

Latest News
NEET UG 2025: कब जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट? जानें neet.nta.nic.in से कैसे डाउनलोड कर पाएंगे नतीजे

NEET UG 2026 (Image: AI Generated)

Add DNA as a Preferred Source

NEET UG Results 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 14 जून तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET UG के नतीजे जारी करेगी. रिजल्ट के साथ ही एनटीए फाइनल आंसर की भी जारी कर सकता है. नीट यूजी का रिजल्ट और फाइनल आंसर की दोनों ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एडमिट कार्ड नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

नीट यूजी की परीक्षा  4 मई को 22.7 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी. यह परीक्षा भारत भर के 557 शहरों में 4,750 केंद्रों के साथ-साथ विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

NEET UG Results 2025 पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट

पिछले साल  NEET UG परीक्षा 5 मई को 24 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी. इसके बाद प्रोविजनल आंसर की 29 मई को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 31 मई तक खुली थी. वहीं नीट यूजी का परिणाम 4 जून को जारी किया गया था. विवाद के बाद 23 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. दोबारा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने की तारीख 28 से 29 जून थी. इसके बाद संशोधित रिजल्ट 26 जुलाई को जारी किए गए थे.

NEET UG 2025 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

अपना नीट यूजी 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें-
- ऑफिशियल NTA NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर NEET (UG) 2025 Result का लिंक चेक करें और उसपर क्लिक करें.
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन एंटर करें.
- लॉग इन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
-  अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

NEET UG Results 2025: परीक्षा पैटर्न 

NEET UG 2025 परीक्षा का पैटर्न इस बार भी बाकी साल जैसा ही थी जिसमें स्टूडेंट्स से साइंस के 3 सब्जेक्ट्स फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से सवाल पूछे गए थे. इसमें फिजिक्स और केमेस्ट्री से 45 सवाल और बायोलॉजी से 90 सवाल पूछे गए थे. परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में पेन और पेपर का इस्तेमाल करके ओएमआर शीट पर आयोजित की गई थी. उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए कुल 3 घंटे (180 मिनट) का समय दिया गया था. इस एग्जाम का टोटल मार्क्स 720 नंबर था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement