एजुकेशन
NEET UG 2025: MCC NEET UG 2025 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है, जानें कब से शुरू हो रही है काउंसलिंग प्रक्रिया और उम्मीदवारों को किन-किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत...
NEET UG 2025: नीट यूजी की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक तौर पर NEET UG 2025 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. मई में आयोजित NEET UG 2025 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 से काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. बता दें NEET UG के नतीजे 14 जून को जारी किए गए थे.
एमसीसी के नोटिफिकेशन के मुताबिक एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया चार राउंड में आयोजित की जाएगी, इसमें 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के तहत सीटों के लिए एक मोप-अप और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी शामिल होगा.
कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चार राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और एम्स, जेआईपीएमईआर, बीएचयू, एएमयू और ईएसआईसी संस्थानों जैसे केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100 के तहत सीटों के लिए एक मोप-अप और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल है.
केवल NEET UG 2025 की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, काउंसलिंग में शामिल हैं:
- सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 15% AIQ सीटें
- एम्स, जेआईपीएमईआर, बीएचयू, एएमयू और ईएसआईसी संस्थानों में 100% सीटें
- एमसीसी के माध्यम से संस्थागत कोटा सीटों का प्रबंधन
- एएफएमसी और ईएसआईसी आईपी कोटा
- केंद्रीय और डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें
- नीट 2025 का एडमिट कार्ड
- नीट 2025 का स्कोरकार्ड या रैंक लेटर
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आईडी प्रूफ (आधार/पैन/पासपोर्ट/वोटर आईडी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- NRI उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज, पासपोर्ट और दूतावास प्रमाण पत्र
- स्पॉन्शरशिप एफिडेविट
- ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- UG Medical Counselling सेक्शन पर क्लिक करें.
- NEET UG 2025 क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे नीट स्कोरकार्ड, आईडी प्रूफ, कैटिगरी सर्टिफिकेट अपलोड करें.
- अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज चुनें और लॉक करें.
- रिकॉर्ड के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
निर्धारित समय-सीमा के अंदर काउंसलिंग की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एमसीसी ने सभी भाग लेने वाले कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है कि वे इस समयसीमा के दौरान शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टियों को कार्य दिवस के रूप में मानें. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे NEET UG 2025 के संबंध में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.