एजुकेशन
Re-NEET 2026 Admit Card: NTA ने NEET UG के रि-टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जानें आखिर हॉल टिकट डाउनलोड करने से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उम्मीदवारों से बैंक अकाउंट क्यों वेरिफाई करवा रहा है...
Re-NEET 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (नीट यूजी) के रि-टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार दोबारा हो रही नीट यूजी की इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, अगर उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वे डिजिलॉकर पर जाकर भी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवार अपना नीट यूजी रि-टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- NEET UG 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें.
- एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना नीट यूजी रि-एग्जाम का एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास प्रिंट करवाकर रख लें.
NEET UG Re Exam का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जहां परीक्षा होनी है उस एग्जाम सेंटर के डिटेल्स, परीक्षा का समय और उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जैसी जानकारी दी गई है. अगर आपको अपने एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी दिखाई देती है तो आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एनटीए के अधिकारियों से 011-40759000 / 011-69227700 हेल्पलाइन के जरिए कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. उम्मीदवार neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम सेंटर , परीक्षा की तारीख और समय के साथ-साथ क्वेश्चन पेपर के मीडियम में किसी तरह के बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
NEET UG 2026 का रि-एग्जाम 21 जून 2026 को एक ही दिन एक ही शिफ्ट में पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा. इस एग्जाम में कुल 180 सवाल होंगे जिनमें से फिजिक्स और कोमेस्ट्री से 45-45 सवाल और बायोलॉजी से 90 सवाल पूछे जाएंगे. ये परीक्षा 3 घंटे की होगी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1 घंटे का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने पेपर का मीडियम अंग्रेजी, हिंदी या असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उर्दू जैसे लैंग्वेज में से किसी एक को चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भारत का वो रेलवे स्टेशन जो म्यांमार से है बेहद करीब, जानें कितनी है पड़ोसी देश से दूरी
NTA ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के उम्मीदवारों को कहा है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले ही अपने बैंक डिटेल्स को वेरिफाई कर लें. ठीक बैंक अकाउंट होने पर ही उम्मीदवारों को उनकी एप्लीकेशन फीस को रिफंड किया जा सकेगा. एनटीए के एक अधिकारी ने बताया कि एनटीए 30 जून से पहले सभी उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस कर देगा.
यह भी पढ़ें- SC ने NEET-PG की परीक्षा टालने की मांग ठुकराई , 'अब नहीं दे सकते ऐसा आदेश'
एनटीए ने जब फीस रिफंड के लिए उम्मीदवारों से मिले बैंक अकाउंड के डिटेल्स को चेक किया तो उनमें से कुछ अधूरे निकले जबकि कुछ में गलत डिटेल्स पाए गए. एजेंसी को उम्मीदवारों से अपने बैंक अकाउंट के डिटेल्स में सुधार की भी रिक्वेस्ट मिली थी. ऐसे में उम्मीदवारों के हित में एनटीए ने बैंक अकाउंट वेरिफाई करने का विंडो खोल दिया है जिससे धनवापसी की राशि सही बैंक अकाउंट में पहुंच सके. इसके लिए उम्मीदवार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए एक ओटीपी भी जाएगी. ओटीपी से वेरिफाई करने के बाद ही कैंडिडेट्स अपने बैंक अकाउंट के डिटेल्स को देख, वेरिफाई, अपडेट या कंफर्म कर पाएंगे.
एनटीए ने बताया कि नीट यूजी रि-एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी होने के पहले ही दिन 1 लाख उम्मीदवारों ने पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है. वहीं, अब तक 4 लाख उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर चुके हैं. इस रि-एग्जाम में 13.31 लाख (58%) महिला उम्मीदवार और 9.47 लाख पुरुष उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.