Advertisement

NEET PG Result 2025: NBEMS ने जारी किया नीट पीजी का रिजल्ट, natboard.edu.in पर यूं करें चेक

NBEMS ने NEET PG का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर आप अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं, जानें सारी डिटेल्स...

Latest News
NEET PG Result 2025: NBEMS ने जारी किया नीट पीजी का रिजल्ट, natboard.edu.in पर यूं करें चेक

UGC NET June 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

NEET PG Result 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस यानी NBEMS ने NEET PG का रिजल्ट जारी कर दिया है. पोस्टग्रेजुएशन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम दे चुके कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने नंबर चेक कर सकते हैं. NBEMS ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के उत्तरों का किसी भी परिस्थिति में रिवैल्यूएशन या रिचेकिंग नहीं की जाएगी.

नीट पीजी 2025 कट-ऑफ पर्सेंटाइल के आधार पर अर्हता हासिल करने के लिए जरूरी न्यूनतम मार्क्स को दर्शाता है. योग्यता कट-ऑफ विभिन्न कैटिगरियों के लिए अलग-अलग होते हैं और परीक्षा के कठिनाई स्तर, परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या और भारत भर में उपलब्ध पीजी मेडिकल सीटों की कुल संख्या जैसी वजहों के आधार पर बदल सकते हैं.

NEET PG Cut off 2025

2025 सत्र के लिए एमडी/एमएस/डीएनबी/डीआरएनबी (प्रत्यक्ष 6 वर्षीय पाठ्यक्रम) और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए न्यूनतम योग्यता और पात्रता मानदंड के अनुसार नेशनल एजुकेशन बोर्ड ने नीट पीजी 2025 के लिए कट-ऑफ स्कोर का ऐलान किया है.सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटिगरी से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 50th परसेंटाइल हासिल करना जरूरी है जिसमें 800 में से 276 लाने होंगे. 

इस बीच अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कटऑफ 40 फीसदी होना चाहिए जिसके लिए उन्हें 235 नंबर लाने होंगे. 

NEET-PG 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड 29 अगस्त को या उसके बाद NBEMS वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं और केवल 6 महीने की अवधि के लिए मौजूद करेंगे. किसी भी सवाल के लिए  कृपया एनबीईएमएस से 011-45593000 पर संपर्क करें या एनबीईएमएस को इसके कम्युनिकेशन वेब पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर लिखें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement