एजुकेशन
NEET PG 2025 Exam: NEET PG 2025 की परीक्षा 15 जून को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है. NBEMS का कहना है कि यह निर्णय परीक्षार्थियों के हित में लिया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे.
NEET PG 2025 की तैयारी कर रहे लाखों मेडिकल छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. 15 जून 2025 को आयोजित होने वाली यह परीक्षा अब तय समय पर नहीं होगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने यह परीक्षा स्थगित करने की घोषणा कर दी है. इस बात की जानकारी NBEMS ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर एक नोटिस जारी कर के दी.
दरअसल, इस बदलाव का मुख्य कारण सुप्रीम कोर्ट का हालिया निर्देश है, जिसके अनुसार अब यह परीक्षा दो के बजाय केवल एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. इसके चलते NBEMS को परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ानी होगी और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करना होगा. इसी कारणवश परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
NBEMS ने साफ किया है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे डेली वेबसाइट देखते रहें और किसी भी फर्जी सूचना पर भरोसा न करें. परीक्षा स्थगित होने से छात्रों में थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन NBEMS का कहना है कि यह निर्णय परीक्षार्थियों के हित में लिया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.