Advertisement

NEET PG 2024: टेस्ट सिटी की लिस्ट जारी, natboard.edu.in पर यूं करें चेक

NBEMS ने NEET PG Exam 2024 की टेस्ट सिटी की लिस्ट जारी कर दी है. आप इस आर्टिकल से इससे जुड़े सारे डिटेल्स पा सकते हैं...

Latest News
NEET PG 2024: टेस्ट सिटी की लिस्ट जारी, natboard.edu.in पर यूं करें चेक

NEET PG 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज NBEMS ने NEET PG Exam 2024 की टेस्ट सिटी की लिस्ट जारी कर दी है. जो कैंडिडेट्स पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- NEET PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, अब इस दिन होगा एग्जाम

बता दें नीट पीजी 2024 के एग्जाम देश के 185 शहरों में आयोजित करवाए जाएंगे. इसके पहले नीट पीजी के जो एडमिट कार्ड जारी किए गए थे उसके टेस्ट सेंटर मान्य नहीं होंगे. 

जिन कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है,  उन्हें फिर से ऑनलाइन विंडो पर जाकर अपने टेस्ट सिटी का चयन करना होगा. टेस्ट सिटी चुनने के लिए ऑनलाइन विंडो 19 जुलाई से 22 जुलाई तक खुला रहेगा. कैंडिडेट्स अपने लॉगइन डिटेल्स का इस्तेमाल करके NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम के लिए शहर का चुनाव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- अब कब होगा NEET PG 2024 एग्जाम? NBE चीफ ने बताई पूरी बात

टेस्ट सिटी अलॉटमेंट की लिस्ट कैंडिडेट्स के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 29 जुलाई 2024 तक उपलब्ध हो जाएगी. नीट पीजी का एडमिट कार्ड 8 अगस्त 2024 से कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे. 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप टेस्ट सिटी की लिस्ट चेक कर सकते हैं.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement