Advertisement

NEET 2025 Exam Pattern: NTA ने किया नीट एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब पहले जैसा नहीं आएगा पेपर

NEET 2025 Exam Pattern: 4 मई को होने जा रहे नीटे के पेपर के पैटर्न में एनटीए ने बड़ा बदलाव किया है. अब पेपर पहले जैसा नहीं बल्कि उससे कुछ हटकर आएगा. आइए जातने है क्या है ये बदलाव

Latest News
NEET 2025 Exam Pattern: NTA ने किया नीट एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब पहले जैसा नहीं आएगा पेपर

NEET 2025 Exam Pattern

Add DNA as a Preferred Source

इस साल कल यानी 4 मई को NEET 2025  का एग्जाम होनें है. एग्जाम से पहले NTA ने पेपर के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है.  छात्रों को बता दें कि इस साल एनटीए ने नीट यूजी के पेपर पैटर्न में संशोधन कर दिया है, जिसमें 'बी' सेक्शन में ऑप्शनल सवाल अब नहीं आएंगे, इन्हें एनटीए ने हटा दिया है. इससे पहले नीट के पेपर 2 सेक्शन ए और बी में बांटा हुआ आता था. परीक्षा 4 मई को देश भर के कई सेंटरों में आयोजित की जाएंगी. इसके लिए एनटीए पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर चुका है. 

पेपर का फॉर्मेट

बताते चले कि एनटीए द्वारा कोविड के दौरान सेक्शन बी के ऑप्शनल प्रश्न शुरू किये थे इन 15 प्रश्नों में से छात्रों को केवल 10 प्रश्न ही हल करने होते थे. पेपर कई भाषाओं में पूछे जाएंगे, जैसे हिंदी, इंग्लिश, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, उड़िया, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू अगर पेपर फॉर्मेट की बात करें तो 

  • फिजिक्स- सेक्शन ए से 45
  • केमेस्ट्री- सेक्शन ए से 45
  • बॉटनी- सेक्शन ए से 45
  • जूलॉजी- सेक्शन ए से 45
  • कुल- 180 प्रश्न

यह भी पढ़ें - Indian Air Force ने दिखाया दम, Ganga Expressway पर की 'टच एंड गो' ड्रिल, जानें कैसे रचा इतिहास, देखें Video

3 घंटें का समय

इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटें का समय दिया जाएगा. इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है. यानी एक सवाल गलत तो आपके सही सवाल में से 1 अंक काट लिए जाएंगे. ऐसे में छात्रों के हित में सही सुझाव होता है कि वे वहीं सवाल हल करें जो उन्हें अच्छी तरीके से आता हो. नीट 2025 के पेपर में कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे, जो 720 नंबर के रहेंगे यानी कि एक सवाल 4 नंबर के पूछे जाएंगे। परीक्षा के पाठ्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलॉजी विषयों से सवाल आएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement