Advertisement

GPAT Result 2025: NBEMS ने जारी किया GPAT 2025 का रिजल्ट, natboard.edu.in से यूं करें डाउनलोड

NBEMS ने GPAT 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जानें उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर कैसे अपना मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
GPAT Result 2025: NBEMS ने जारी किया GPAT 2025 का रिजल्ट, natboard.edu.in से यूं करें डाउनलोड

SSC CHSL Result 2025 (Image: AI Generated)

Add DNA as a Preferred Source

NBEMS GPAT Result 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज 25 जून 2025 को GPAT 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जो स्टूडेंट्स ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) में शामिल हुए थे, वे NBEMS की वेबसाइट से GPAT 2025 का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. GPAT 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक natboard.edu.in पर एक्टिव है. GPAT का रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है जिसमें उम्मीदवारों का नाम और क्वॉलिफाइंग स्टेटस बताया गया है.

स्टूडेंट्स GPAT मेरिट लिस्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और यह चेक कर सकते हैं कि वह एंट्रेंस एग्जाम में पास हुए हैं या नहीं. मेरिट लिस्ट के बाद  GPAT स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव हो जाएगा. स्टूडेंट्स बिना किसी लॉगइन क्रेडेंशियल के NBE GPAT 2025 का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. GPAT मेरिट लिस्ट 2025 में उम्मीदवारों की एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर, स्कोर और GPAT 2025 रैंक शामिल होगा.

GPAT Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

GPAT 2025 का रिजल्ट आप नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं-
- GPAT की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
- नोटिफिकेशन बार पर दिखाई दे रहे 'GPAT 2025 Result PDF' पर क्लिक करें.
- रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना क्वॉलिफाइंग स्टेटस चेक करें.
- GPAT 2025 रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement