Advertisement

Mumbai University की सेकेंड मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम? जानें अब आगे क्या होगा

मुंबई यूनिवर्सिटी ने कई अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट को स्टूडेंट्स muugadmission.samarth.edu.in पर चेक कर सकते हैं. जानें डिटेल्स...

Latest News
Mumbai University की सेकेंड मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम? जानें अब आगे क्या होगा

Mumbai University Merit List (AI Photo)

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए. मुंबई यूनिवर्सिटी ने कई अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट को स्टूडेंट्स muugadmission.samarth.edu.in पर चेक कर सकते हैं. इसके बाद एक और तीसरी और फाइनल मेरिट लिस्ट  5 जून 2025 को जारी की जाएगी.दूसरी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के 12वीं या समकक्ष कक्षा में परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर कट-ऑफ निर्धारित किए गए हैं. इस साल कई पाठ्यक्रमों में पिछले साल की तुलना में हाई कटऑफ परसेंटेज देखने को मिल रहे हैं. 

4 जून तक पूरा करना होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मुंबई यूनिवर्सिटी की सेकेंट मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, वे अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए 4 जून 2025 तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करके फीस सबमिट कर सकते हैं. केपीबी हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स की कटऑफ की बात करें तो यहां FYBAF कोर्स की कट-ऑफ 2024-2025 में 84.17% से बढ़कर 87.33% हो गई है. दूसरे कोर्स के कट ऑफ में भी काफी उछाल आया है. FYBBI का कटऑफ 48.00% से बढ़कर 71.67% हो गया और कॉमर्स स्ट्रीम में FYBAMMC का कटऑफ 69.00% से बढ़कर 78.60% हो गया.

रामनारायण रुइया कॉलेज में बीए पाठ्यक्रम में पहले मेरिट लिस्ट में कट ऑफ 94.33% था जो दूसरी लिस्ट में 92.83% पर आ गया. बीएससी पाठ्यक्रम के लिए कटऑफ पहली मेरिट लिस्ट के 60% से घटकर 58% हो गई.

कब आएगी मुंबई यूनिवर्सिटी की तीसरी मेरिट लिस्ट?

सेंट जेवियर्स कॉलेज में बीए स्ट्रीम के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट में कट-ऑफ 89.83% है जो पहली मेरिट लिस्ट के 90% से थोड़ा कम है. लेकिन बीएससी के लिए कट-ऑफ गिरकर 50.17% हो गई है. कॉलेजों के मुताबिक साइंस कोर्स के कटऑफ में बहुत ज्यादा गिरावट आई है क्योंकि इनमें बेहद कम स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं. कॉलेजों में इस साल आवेदनों की संख्या भी कम देखी जा रही है जिसके कारण कुछ कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट में कट-ऑफ कम रही है. जबकि आम तौर पर शहर के लोकप्रिय कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट के अंत तक सीटें भर जाती हैं. उनमें से कुछ कॉलेजों को तीसरी मेरिट लिस्ट में और गिरावट की उम्मीद है.

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं है, वे 5 जून को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर सकते हैं. अगर उनका सिलेक्शन होता है तो उन्हें 6 जून से 10 जून के बीच एडमिशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी.  2025-26 सेशन के लिए कक्षाएं और ओरिएंटेशन 13 जून 2025 से शुरू होंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement