Advertisement

इस राज्य में 17 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और सिलेक्शन से जुड़ी सारी डिटेल्स

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है. मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं, जानें सारी डिटेल्स...

Latest News
इस राज्य में 17 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और सिलेक्शन से जुड़ी सारी डिटेल्स

WCD MP Recruitment 2025

Add DNA as a Preferred Source

WCD MP Anganwadi Vacancy 2025: अगर आप आंगनबड़ी कार्यकर्ता या सहायिका के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए 17,477 वैकेंसी निकाली है. इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल chayan.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जो उम्मीदवार मांगे गए मानदंड पूरा करते हैं, वे 4 जुलाई तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए काफी अहम मौका है. चयन प्रक्रिया योग्यता के आधार पर होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.

WCD MP Anganwadi Vacancy 2025: पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इन पदों के लिए आयुसीमा 18 से 35 साल के बीच है. आरक्षित कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू हो सकती है.

यहां क्लिक कर पढ़ें WCD MP Anganwadi Vacancy 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन

WCD MP Anganwadi Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें

पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1. chayan.mponline.gov.in पर जाएं और Latest Announcement में जाकर WCD MP Recruitment 2025 पर क्लिक करें. 
स्टेप 2. नए यूजर्स को अपने बुनियादी डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा. मौजूदा यूजर्स अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन कर सकते हैं. 
स्टेप 3. निर्देशों के अनुसार अपनी पर्सनल, एजुकेशनल औक कॉन्टैक्ट डिटेल्स सावधानी से एंटर करें.
स्टेप 4. पोर्टल पर मांगे गए डॉक्यूमेंट की स्लैन की गई प्रतियां अपलोड करें.
स्टेप 5. अगर लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए पेज का प्रिंट आउट लेना न भूलें.

WCD MP Recruitment 2025 के लिए यहां क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं.

WCD MP भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा जिसमें 12वीं कक्षा में मिले मार्क्स शामिल होंगे. फाइनल सिलेक्शन से पहले  शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement