एजुकेशन
MP SET Result 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने MP SET का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.gov.in के नीचे बताए गए लिंक पर क्लिक करके आप रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं...
MP SET Result 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलटी टेस्ट यानी MP SET का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार MP SET की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ मध्य प्रदेश आयोग ने कैटिगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं. रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसे डाउनलोड करके कैंडिडेट्स अपना रोल नंबर ढूंढ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भारत का सबसे छोटा नेशनल हाईवे कौन-सा है? जानें कितनी है इसकी लंबाई और क्यों है खास
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से एमपी एसईटी 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाएं और What's New सेक्शन पर क्लिक करें.
- State Eligibility Test 2026 के लिंक पर जाएं और क्लिक करें.
- आपको रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर ढूंढें.
MP SET Result 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक
MP SET की मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, सब्जेक्ट, कैटिगरी, क्वॉलिफाइंग स्टेटस, कटऑफ डिटेल्स शामिल होंगे. जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर इस मेरिट लिस्ट में दिखाई देंगे, वे एलिजिबिलटी सर्टिफिकेट के योग्य माने जाएंगे. ऐसे कैंडिडेट्स मध्य प्रदेश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे.
यह भी पढ़ें- किराने का दुकान चलाने वाले के बेटे ने झारखंड बोर्ड में रचा इतिहास, सरकारी स्कूल से पढ़कर किया टॉप
एमपी सेट 2026 की परीक्षा 1 मार्च को आयोजित की गई थी. इस साल कुल 31 विषयों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी. मध्य प्रदेश राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एमपी सेट की परीक्षा आयोजित की जाती है. परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को एमपी सेट का सर्टिफिकेट मिलता है, जो लाइफ टाइम वैलिड रहता है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जानकारी दी है कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध रहेगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित तौर पर चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.