Advertisement

MP Board Supplementary Exam 2025: 17 जून से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश बोर्ड के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

MP Board Supplementary Admit Card 2025: मध्य प्रदेश की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 17 जून यानी कल से शुरू हो रही हैं, जानें किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा...

Latest News
MP Board Supplementary Exam 2025: 17 जून से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश बोर्ड के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

MP Board Result 2026 (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

MP Board Supplementary Admit Card 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in से अपना टाइम-टेबल देख सकते हैं. ये परीक्षाएं उन स्टूडेंट्स के लिए एक अहम मौका देती है जो बोर्ड परीक्षा के दौरान एक या एक से ज्यादा सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए थे. 

17 जून से 5 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं

मध्य प्रदेश बोर्ड के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स 17 जून से शुरू होकर 26 जून को खत्म होंगे. वहीं 12वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स 17 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक खत्म होंगे. सभी परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी.

यहां क्लिक करके देखें मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का टाइम टेबल https://www.mpbse.nic.in/Bse_Second exam_2025TT.pdf

स्कूलों से मिलेगा एडमिट कार्ड

एमपी बोर्ड ने सप्लीमेंट्री एग्जाम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है और स्टूडेंट्स अपने हॉल टिकट अपने संबंधित स्कूलों से कलेक्ट कर सकते हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती हैं कि वे MPBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एग्जाम सेंटर में समय से पहले पहुंचें. अपने एडमिट कार्ड के साथ उन्हें अपनी एक वैलिड फोटो आईडी भी लानी होगी.

अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in को विजिट करने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement