Advertisement

MP Board Second Exam Result 2026: सेकेंड बोर्ड एग्जाम में भी बेटियों ने बढ़ाई चमक, जानें पहले बोर्ड एग्जाम से कितने अलग रहे नतीजे

MP Board Second Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 12वीं के सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें डिटेल्स...

Latest News
MP Board Second Exam Result 2026: सेकेंड बोर्ड एग्जाम में भी बेटियों ने बढ़ाई चमक, जानें पहले बोर्ड एग्जाम से कितने अलग रहे नतीजे

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किया जारी (Image: Official Website screengrab)

Add DNA as a Preferred Source
  • MPBSE ने जारी किया 12वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट
  • 1.42 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
  • लड़कियों ने सेकेंड एग्जाम के नतीजों में भी मारी बाजी
  • 15 अप्रैल को जारी हुआ था मेन बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट

MP Board Second Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 12वीं के सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश के सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और एग्जाम टाइप को सिलेक्ट करके अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.

MP Board Second Exam Result 2026: 12वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कैसा रहा? 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की द्वितीय परीक्षा में 1.42 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और इसमें 84,871 स्टूडेंट्स पास हुए हैं जिससे इसका पास परसेंट 59.57 फीसदी रहा. रेगुलर बोर्ड एग्जाम की तरह ही सेकेंड बोर्ड एग्जाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का पास परसेंट 62.31 प्रतिशत रहा. वहीं, लड़कों का पास परसेंट 57.36 फीसदी रहा. द्वितीय बोर्ड परीक्षा में 37,005 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन, 47,626 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन और 240 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन में पास हुए. 

यह भी पढ़ें- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की नसों में दौड़ता है इन 5 नदियों का पानी, जानें कौन-सी नदी कहलाती है धड़कन

MP Board Second Exam Result 2026: कब हुई थी मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा?

मध्य प्रदेश की कक्षा 12 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 से 25 मई 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी. ये परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली थीं. 

MP Board Second Exam Result 2026: कैसे चेक कर पाएंगे मध्य प्रदेश बोर्ड द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट?

उम्मीदवार मध्य प्रदेश बोर्ड द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
- मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mpononline.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर Class 12 Second Exam Result 2026 का लिंक ढूंढें और उसपर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और एग्जाम टाइप एंटर करें और रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रखना न भूलें. 

MP Board Second Exam Result 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

MP Board Second Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड रेगुलर बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब आया था?

एमपीबीएसई ने मेन बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी किया था. मध्य प्रदेश बोर्ड के रेगुलर एग्जाम में 613,634 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और इसमें से 4,66,406 स्टूडेंट्स पास हुए. इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट का पास परसेंट 76.01% रहा था. 

मध्य प्रदेश बोर्ड के सेकेंड बोर्ड एग्जाम में वे स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जो या तो रेगुलर एग्जाम में पास नहीं हो पाए थे या अपने नतीजों में सुधार करना चाहते थे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement