Advertisement

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे हुए जारी, जानें SMS से लेकर ऑफिशियल वेबसाइट तक कैसे चेक करें रिजल्ट

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं यानी हायर सेकेंडरी, 10वीं यानी हाईस्कूल और डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन (DPSE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें डिटेल्स...

Latest News
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे हुए जारी, जानें SMS से लेकर ऑफिशियल वेबसाइट तक कैसे चेक करें रिजल्ट

MP Board Result 2026

Add DNA as a Preferred Source

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 12वीं यानी हायर सेकेंडरी, 10वीं यानी हाईस्कूल और डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन (DPSE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mpononline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. 

MP Board Result 2026: कैसे चेक करें 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट? 

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
- मध्य प्रदेश बोर्ड 2026 के कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और दूसरे जरूरी डिटेल्स एंटर करें.
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
- अपनी मार्कशीट को चेक करें और उसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

MP Board Result 2026: SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कक्षा 10 और 12 के स्टूडेंट्स 56263 पर MPBSE10 (उनका रोल नंबर) या MPBSE12 (उनका रोल नंबर) भेजकर एसएमएस के माध्यम से अपने एमपी बोर्ड के रिजल्ट देख सकते हैं. स्टूडेंट्स  डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म या एमपीबीएसई मोबाइल एप के माध्यम से भी अपना मार्कशीट चेक कर सकते हैं. 

कक्षा 12 की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. दोनों कक्षाओं में हिंदी सब्जेक्ट पहला पेपर था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement