एजुकेशन
MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने हाईस्कूल यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें डिटेल्स
MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने हाईस्कूल यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mpononline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
- मध्य प्रदेश बोर्ड 2026 के कक्षा 10 के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और दूसरे जरूरी डिटेल्स एंटर करें.
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपनी मार्कशीट को चेक करें और उसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कक्षा 10 के स्टूडेंट्स 56263 पर MPBSE10 (उनका रोल नंबर) भेजकर एसएमएस के माध्यम से अपने एमपी बोर्ड के रिजल्ट देख सकते हैं. स्टूडेंट्स डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म या एमपीबीएसई मोबाइल एप के माध्यम से भी अपना मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. हिंदी सब्जेक्ट का पेपर पहला पेपर था. बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.