एजुकेशन
MHT CET Result 2026: MHT CET 2026 के पहले और दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जानें कब आएगा रिजल्ट और इसके बाद के प्रोसेस क्या होंगे...
MHT CET Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल जल्द ही MHT CET 2026 के पहले और दूसरे अटेम्प्ट का रिजल्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है. नतीजे पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा. एक बार नतीजों के ऐलान के बाद उम्मीदवार अपने लॉगइन पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. इस साल MHT CET की परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए दो अटेम्प्ट का प्रावधान किया गया था. अथॉरिटी ने कंफर्म किया है कि दोनों अटेम्प्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के दोनों में से बेस्ट स्कोर को ही मान्य माना जाएगा. MHT CET 2026 के स्कोरकार्ड में सब्जेक्ट वाइज और ओवरऑल पर्सेंटाइल स्कोर दिए गए होंगे.
एक बार नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर पाएंगे-
- MHT CET 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
- MHT CET 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल एंटर करके सबमिट करें.
- आपका MHT CET का स्कोरकार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे अपने पास सेव करके रख लें.
CET सेल 30 मई को पीसीएम ग्रुप का फाइनल आंसर की जारी किया था. MHT CET की पहले अटेम्प्ट की परीक्षा पीसीएम और पीसीबी दोनों ग्रुप के लिए अप्रैल और मई में आयोजित की गई थी. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसका लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा.
MHT CET 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टेट सीईटी सेल काउंसलिंग और सीट अलॉकेशन का प्रोसेस शुरू करेगा. इसके लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे. इसके बाद उन्हें काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेना होगा और फिर वे अपने रैंक और स्कोर के आधार पर अपने मनपसंद कॉलेज और कोर्स को सिलेक्ट कर सकेंगे.
MHT CET यानी महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट स्टेट लेवल का एक एंट्रेस एग्जाम है जिसे स्टेट सीईटी सेल आयोजित करवाती है. इसमें सफल होने वाले स्टूडेंट्स राज्य की पब्लिक और प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में इंजीनियरिंग अंडरग्रेजुएट कोर्स जैसे बीई-बीटेक, फार्मेसी कोर्स जैसे बी फार्मा-डी फार्मा और एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन पाने के पात्र होते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.