एजुकेशन
MHT CET Result 2026: MHT CET 2026 का रिजल्ट PCM और PCB दोनों ही ग्रुप के लिए जल्द ही जारी हो सकता है. जानें कब आएगा रिजल्ट और एक बार स्कोरकार्ड की घोषणा के बाद आगे स्टूडेंट्स के लिए क्या होगा?
MHT CET Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल MHT CET 2026 का रिजल्ट PCM और PCB दोनों ही ग्रुप के लिए जल्द जारी कर सकता है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org और mahacet.org पर जाकर अपने नतीजे चेक कर पाएंगे. हालांकि, अथॉरिटी ने रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय को कंफर्म नहीं किया है लेकिन नतीजे जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है. कैंडिडेट्स को इस दौरान अपने लॉगइन डिटेल्स पहले से ही तैयार रखने चाहिए और अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स को नियमित अंतराल पर चेक करते रहना चाहिए.
MHT CET 2026 के लिए स्टूडेंट्स के सबमिट किए गए ऑब्जेक्शन को रिव्यू करने के बाद फाइनल आंसर की 30 मई को जारी की गई थी. PCM की फर्स्ट अटेम्प्ट की परीक्षा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई थी. PCB की फर्स्ट अटेम्प्ट की परीक्षा 21 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच हुई थी. PCM की सेकेंड अटेम्प्ट की परीक्षा 10 मई और 11 मई को हुई थी, वहीं PCB की सेकेंड अटेम्प्ट की परीक्षा 12 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी.
यह भी पढ़ें- विदेश में पढ़ाई के लिए लोन लेना कितना सही? लंदन से मास्टर्स कर चुकी लड़की ने बताया एक्सपीरियंस
कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
- MHT CET 2026 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड एंटर करें और सारे डिटेल्स सबमिट करें.
- आपका स्कोरकार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
इस साल 18.12 लाख उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र CET सेल की आयोजित की हुई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 16.29 लाख कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी बनी चुनौती, लेकिन हौसलों ने दिलाई IIT में जगह, जानें गांव के लड़के की सफलता की कहानी
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद क्वॉलिफाइड उम्मीदवार भाग लेने वाले इंस्टीट्यूट्स के सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) में हिस्सा लेंगे. एडमिशन प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, मेरिट लिस्ट तैयार होना, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे डिटेल्स शामिल होंगे. MHT CET से उम्मीदवार महाराष्ट्र के टॉप इंस्टीट्यूट्स जैसे वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले पाएंगे.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और काउंसलिंग शेड्यूल और CAP से जुड़ी अनॉउंसमेंट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.