एजुकेशन
MHT CET 2026 Result PCM: महाराष्ट्र CET सेल ने MHT CET फर्स्ट अटेम्प्ट के PCM ग्रुप का रिजल्ट जारी कर दिया है. नीचे दिए गए ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें स्कोरकार्ड...
- महाराष्ट्र CET सेल ने जारी किया PCM ग्रुप का रिजल्ट
- 72 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए थे MHT CET एग्जाम में शामिल
- 11 से 20 अप्रैल तक चली थीं पीसीएम ग्रुप की परीक्षाएं
- अब सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस में भाग लेंगे स्टूडेंट्स
MHT CET 2026 Result PCM: महाराष्ट्र CET सेल ने MHT CET फर्स्ट अटेम्प्ट के PCM ग्रुप का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा.
महाराष्ट्र CET सेल के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल MHT CET एग्जाम के लिए 72 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए हुए एंट्रेंस एग्जाम में 90% ज्यादा कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे. इस एग्जाम में कैंडिडेट्स को दो अटेम्प्ट दिए जाते हैं और सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) में फाइनल मेरिट रैंक निर्धारित करने के लिए दोनों में से सर्वश्रेष्ठ परसेंटाइल को ध्यान में रखा जाता है.
उम्मीदवार अपना महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम ग्रुप फर्स्ट अटेम्प्ट का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
2. होमपेज पर, MHT CET Result 2026 (First Attempt) के लिंक पर क्लिक करें.
3. आपकी स्क्रीन पर MHT CET कैंडिडेट लॉगइन का पेज दिखाई देगा.
4. यहां पूछी गई जगह पर अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड को एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5. इसके बाद आपका महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
जिन कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में है, वे ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रोसेस में भाग लेने के पात्र हैं. इस स्टेज पर स्टूडेंट्स को अपने पसंदीदा कॉ़लेज और कोर्स को सिलेक्ट करना होगा. स्टेट CET सेल अब सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) शुरू करेगा. इसमें काउंसलिंग का मल्टीपल राउंड आयोजित होगा. मेरिट रैंक, रिजर्वेशन कैटिगरी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.
MHT CET 2026 परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गई थीं. पीसीएम ग्रुप की परीक्षा 11 से 20 अप्रैल तक और पीसीबी ग्रुप की परीक्षा 21 से 26 अप्रैल तक चली थी. एमएचटी सीईटी की परीक्षा जेईई मेन्स की तरह ही साल में दो बार आयोजित की जाती है. इससे स्टूडेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलता है. MHT CET के फर्स्ट अटेम्प्ट की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाती है जबकि इसके सेकेंड अटेम्प्ट की परीक्षा मई में आयोजित की जाती है. दोनों अटेम्प्ट में से जिसमें आपका परसेंटाइल ज्यादा होगा, काउंसलिंग की प्रक्रिया में उसी स्कोर को गिना जाता है. अगर आप फर्स्ट अटेम्प्ट से संतुष्ट हैं तो आपको दूसरा अटेम्प्ट देने की जरूरत नहीं है.
MHT CET 2026 PCM फर्स्ट अटेम्प्ट का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.