Advertisement

MGSU PhD Admission 2025: महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत भरें फॉर्म

राजस्थान की महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. www.mgsubikaner.ac.in के इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फटाफट भरें फॉर्म...

Latest News
MGSU PhD Admission 2025: महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत भरें फॉर्म

MGSU PhD Admission 2025

Add DNA as a Preferred Source

MGSU PhD Admission 2025: राजस्थान की महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आज यानी 31 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख है. जिन कैंडिडेट्स ने ऑनलाइन आवेदन कर लिया है, वे 8 अगस्त तक यूनिवर्सिटी में अपने एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सबमिट कर सकते हैं.

इससे पहले पीएचडी कोर्स में आवेदन की आखिरी तारीख 25 जुलाई निर्धारित की गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया. यूनिवर्सिटी ने पीएचडी के कुल 366 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है जिसमें नेट स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को एडमिशन मिलेगा. जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे फटाफट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.mgsubikaner.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

MGSU PhD Admission 2025: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mgsubikaner.ac.in पर जाएं.
- यहां Research टैब पर क्लिक करें और फिर PhD 2025 पर क्लिक करें.
- अब यहां Click here to apply for Ph.D. Admission -2025 पर क्लिक करें और सावधानीपूर्वक अपना फॉर्म भरें.
- अपना फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें और इसका एक प्रिंट आउट निकलवा लें जिसे 8 अगस्त तक आपको यूनिवर्सिटी में सबमिट करना होगा.

यहां क्लिक करके भी आप अपना पीएचडी का फॉर्म भर सकते हैं. 

महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी (एमजीएसयू) को पहले बीकानेर यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था. यह राजस्थान के बीकानेर में स्थित है. इसकी स्थापना 2003 में हुई थी. इस यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त है.  इसमें विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन, कला, सामाजिक विज्ञान, विधि और शिक्षा संकाय हैं. इसके अलावा यहां रिसर्च से जुड़े कोर्स भी करवाए जाते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement