Advertisement

Maharashtra TET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, mahatet.in पर ऐसे करें अप्लाई

महाराष्ट्र टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू हो चुके है. आप नीचे इससे जुड़े डिटेल्स पा सकते हैं...

Latest News
Maharashtra TET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, mahatet.in पर ऐसे करें अप्लाई

Maharashtra TET 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

Maharashtra TET 2024: महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ने महाराष्ट्र टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट (MTET) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahatet.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. महाराष्ट्र टीईटी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है. वहीं महाराष्ट्र टीईटी का एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. महाराष्ट्र TET का एग्जाम 10 नवंबर 2024 को आयोजित होगा. 

यह भी पढ़ें- HTET 2024: कब होंगे हरियाणा TET के एग्जाम्स? यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Maharashtra TET 2024 के लिए कौन कर सकता है आवेदन-
महाराष्ट्र टीईटी के पहले पेपर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एजुकेशन में डिप्लोमा D.Ed या बैचलर्स ऑफ एजुकेशन B.Ed पास होने के साथ 12वीं पास होना भी जरूरी है. वहीं पेपर 2 के लिए कैंडिडेट का क्वॉलिफिकेशन वही है लेकिन आवेदक को 12वीं पास या ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके अलावा उन्हें D.Ed या B.Ed पास होना भी जरूरी है. 

आप यहां क्लिक करके भी फटाफट आवेदन कर सकते हैं

Maharashtra TET 2024 के लिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न-
MAHA TET 2024 में 2 पेपर- पेपर 1 और पेपर 2 होंगे. हर पेपर में 150 सवाल पूछे जाएंगे. कैंडिडेट्स को हर सही सवाल पर 1 नंबर दिए जाएंगे, वहीं गलत जवाब पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. दोनों ही पेपर की समय सीमा 2 घंटे 30 मिनट की होगी. 

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement