एजुकेशन
MSBSHSE के प्राथमिक शिक्षा निदेशक शरद गोसावी सुबह 11 बजे महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड नतीजों की मुख्य बातें घोषित करेंगे, जबकि स्टूडेंट्स आज दोपहर 1 बजे से अपने व्यक्तिगत नतीजे देख सकेंगे. जानें डिटेल्स
Maharashtra SSC Results 2025: महाराष्ट्र सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट SSC कक्षा 10 के नतीजे आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे. इससे एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र बोर्ड ने हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट यानी 12वीं के नतीजे भी जारी किए हैं. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के प्राथमिक शिक्षा निदेशक शरद गोसावी सुबह 11 बजे नतीजों की मुख्य बातें घोषित करेंगे, जबकि स्टूडेंट्स आज दोपहर 1 बजे से अपने व्यक्तिगत नतीजे देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें- Maharashtra SSC Result 2025: इस तारीख को जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स से कर सकेंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डिजिलॉकर या वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org के माध्यम से देख सकते हैं। कॉलेज mahahsscboard.in पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. राज्य के नौ संभागों मुंबई , पुणे , नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर, कोंकण में इस वर्ष फरवरी-मार्च में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे.
ऑनलाइन रिजल्ट के बाद छात्र ग्रेडेड विषयों के अलावा किसी भी स्थायी विषय में नंबरों के सत्यापन और उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अंक सत्यापन और फोटोकॉपी के लिए आवेदन 14 से 28 मई 2025 तक निर्धारित शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं. पुनर्मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के बाद स्टूडेंट्स को पांच कार्य दिवसों के भीतर संबंधित मंडल बोर्ड को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.