एजुकेशन
महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2025 13 मई को घोषित किया जाएगा. जानें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद किन वेबसाइट्स पर इन्हें चेक कर पाएंगे आप...
Maharashtra SSC Result 2025: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार लगभग खत्म हो गया है क्योंकि महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2025 13 मई को घोषित किया जाएगा. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन MSBSHSE ने आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि कर दी है. हालांकि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परिणाम का सही समय अभी घोषित नहीं किया गया है. एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और दूसरे ऑथेंटिक प्लैटफॉर्म पर अपने स्कोर देख सकते हैं.
साल 2024 में कक्षा 10 के रिजल्ट 27 मई को घोषित किए गए, जिसमें पास प्रतिशत 95.81% रहा. लड़कियों ने 97.21% के साथ लड़कों को पछाड़ दिया था जबकि लड़कों ने 94.56% पास परसेंटेज दर्ज की. स्टूडेंट्स को इस साल के प्रदर्शन के रुझान का बेसब्री से इंतजार है.
स्टूडेंट्स निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं-
mahresult.nic.in
mahahsscboard.in
results.gov.in
Digilocker.gov.in
स्टेप 1: mahresult.nic.in पर जाएं
स्टेप 2: 'Maharashtra SSC Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
स्टेप 4: अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें
स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
महाराष्ट्र बोर्ड ने 5 मई को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए जिसमें कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा. लड़कियों ने एक बार फिर 94.58% अंक हासिल कर परफ़ॉर्मेंस में आगे रहीं. लड़कों का प्रदर्शन 89.51% रहा. साइंस स्ट्रीम 97.35% के साथ टॉप पर रही, उसके बाद कॉमर्स (92.38%), वोकेशनल (83.26%) और आर्ट्स (80.52%) का स्थान रहा. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें तथा सुनिश्चित करें कि रिजल्ट जारी होने तक अपने रोल नंबर को वे तैयार रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.