एजुकेशन
महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज ( FYJC ) या कक्षा 11 में एडमिशन के लिए CAP राउंड 1 आवंटन सूची / मेरिट सूची जारी कर दी गई है, ऑफिशियल वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर इस डायरेक्ट लिंक से स्टूडेंट्स अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं...
Maharashtra FYJC Merit List 2025: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज ( FYJC ) या कक्षा 11 में एडमिशन के लिए CAP राउंड 1 आवंटन सूची / मेरिट सूची जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर महाराष्ट्र FYJC की पहली मेरिट सूची देख सकते हैं.
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करके आवंटित जूनियर कॉलेज के डिटेल्स चेक कर सकेंगे. इसके बाद उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए 30 जून से 7 जुलाई के बीच अपने आवंटित कॉलेजों में जाना होगा. अगले राउंड के लिए खाली सीटों की लिस्ट 4 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
इस साल 9,435 जूनियर कॉलेजों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कुल 21,23,040 सीटों की पेशकश की जा रही है, जिन्होंने एडमिशन के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. कुल सीटों में से 18,97,526 सीटें सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) के तहत उपलब्ध हैं, जबकि 2,25,514 सीटें विभिन्न कोटा के तहत आरक्षित हैं.
-ऑफिशियल वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिखाई दे रहे आवंटन सूची डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
- अपना आवेदन एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
- FYJC अलॉटमेंट लिस्ट देखें और डाउनलोड करें.
यहां क्लिक कर डउनलोड करें Maharashtra FYJC Allotment List
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को FYJC एडमिशन के लिए महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.