Advertisement

Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट, यूं करें चेक

Maharashtra Board Supplementary Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स के नतीजे जारी कर दिए. जानें सारे डिटेल्स...

Latest News
Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट, यूं करें चेक

CBSE Class 10 Supplementary Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

Maharashtra Board Supplementary Result 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए. सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट्स mahahsscboard.in , hscresult.mkcl.org और sscresult.mkcl.org पर महाराष्ट्र बोर्ड के रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. 

Maharashtra Board Supplementary Result 2025: कब हुए थे एग्जाम्स?

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स 24 जून से 16 जुलाई के बीच आयोजित किए गए थे जबकि 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स 24 जून से 8 जुलाई के बीच हुए थे. महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट सभी नौ संभागीय बोर्डों पुणे , मुंबई , औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर, नागपुर और रत्नागिरी के लिए घोषित किए गए हैं.

महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम्स में किसी खास सब्जेक्ट (कैटिगरी के सब्जेक्ट छोड़कर) में मिले नंबरों के वेरिफिकेशन और आंसर शीट की फोटोकॉपी और रिवैल्यूएशन के लिए स्टूडेंट्स संबंधित संभागीय बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी.

Maharashtra Board Supplementary Result 2025: रिवैल्यूएशन के लिए क्या है प्रोसेस 

जून-जुलाई 2025 सप्लीमेंट्री एग्जाम की आंसर शीट की रिवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर शीट की फोटो कॉपी हासिल करनी होगी. इसके बाद पांच कार्यदिवसों के भीतर स्टूडेंट्स को रिलैव्यूएशन प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्धारित फॉर्मेट में फीस सबमिट करके बंधित विभागीय बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

बोर्ड ने बताया कि जो विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभागीय बोर्ड से संपर्क करें. बोर्ड ने इस साल कक्षा 12 एचएससी रिजल्ट 5 मई को और कक्षा 10 एसएससी रिजल्ट 13 मई को जारी किए थे. महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2025 में कुल पास परसेंटेज 91.88 प्रतिशत रहा जबकि कक्षा 10 एसएससी रिजल्ट 2025 में पास प्रतिशत 94.10 फीसदी रहा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement