एजुकेशन
महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. जानें डिवीजन वाइज किस जिले के सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स हुए पास...
Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी MSBSHSE ने आज 5 मई, 2025 को सुबह 11 बजे कक्षा 12 (HSC) के परिणाम घोषित कर दिए. हालांकि रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट दोपहर 1 बजे के बाद mahresult.nic.in, mahahsscboard.org, mahahsscboard.in और hsresult.mkcl.org पर देखे जा सकते हैं. इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड में लड़कियां 94.54% और लड़के 89.51% पास परसेंट के साथ सफल हुए.
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा. नौ डिवीजनों में से कोंकण में सबसे अधिक 96.74% पास प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि लातूर में सबसे कम 89.46% पास प्रतिशत दर्ज किया गया. महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम में 97.35%, कॉमर्स में 92.68%, आर्ट्स में 80.53% और वोकेशनल स्ट्रीम में 83.3% पास प्रतिशत दर्ज किया गया.
कोंकण: 96.74%
कोल्हापुर: 93.64%
मुंबई : 92.93%
छत्रपति संभाजीनगर: 92.24%
अमरावती: 91.43%
पुणे : 91.32%
नासिक: 91.31%
नागपुर: 90.52%
लातूर: 89.46%
इस साल महाराष्ट्र की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 14,27,085 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 14,17,969 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए और 13,02,873 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में सफल हुए. 12वीं बोर्ड परीक्षा में 154 विषय शामिल थे जिनमें से 37 विषयों में 100% पास परसेंट दर्ज किया गया. महाराष्ट्र की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं.
महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए ऊपर बताए गए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद अपने हॉल टिकट पर दिखाई दे रहे अपने रोल नंबर और मां का पहला नाम एंटर करना होगा. सबमिट करने के बाद मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी. अपने मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ हफ्ते बाद अपने स्कूल से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.