एजुकेशन
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मार ली है, स्टूडेंट्स 1 बजे से अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे
Maharashtra SSC Board Class 10th Result 2025 Live: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के प्राथमिक शिक्षा निदेशक शरद गोसावी ने 10वीं बोर्ड नतीजों से जुड़ी अहम जानकारियां दे दी हैं. हालांकि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट दोपहर 1 बजे से महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर पाएंगे. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड से 10वीं क्लास में 94.10% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा. हालांकि इस साल ओवरऑल पास परसेंट घटा है. पिछले साल की तुलना में रिजल्ट में 1.71% प्रतिशत की कमी आई है.
महाराष्ट्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा 62 विषयों के लिए आयोजित की गई थी और 5130 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. जिन परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ियां पाई गईं, उनकी मान्यता रद्द की गई है. कुल 37 केंद्रों की मान्यता स्थायी रूप से रद्द की जाएगी. इस साल 10वीं के नतीजों में कोकण विभाग सबसे आगे रहा जहां पास परसेंट 98.82% दर्ज किया गया, वहीं नागपुर विभाग सबसे पीछे रहा, जहां पास परसेंट 90.78% दर्ज किया गया.
महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड किस विभाग में कितने स्टूडेंट हुए पास
• पुणे – 94.81%
• नागपुर – 90.78%
• संभाजीनगर – 92.82%
• मुंबई – 95.84%
• कोल्हापुर – 96.78%
• अमरावती – 92.95%
• नासिक – 93.04%
• लातूर – 92.77%
• कोकण – 99.82%
इस साल कुल 63 विषयों में से 24 विषयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है. इसके अलावा 23,489 स्कूलों में से 7,924 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा. वहीं 200 स्टूडेंट्स को महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 100 फीसदी मार्क्स मिले हैं. वहीं 211 स्टूडेंट्स पूरे 100 में से 100 नंबर लाए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.