Advertisement

Magadh University UG Admission 2025: मगध यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए आवेदन शुरू, magadhonline.in पर यूं करें अप्लाई

अगर आप मगध यूनिवर्सिटी से बीए, बीएससी या बीकॉम करना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू कर दिया है, यहां जानें सारी डिटेल्स

Latest News
Magadh University UG Admission 2025: मगध यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए आवेदन शुरू, magadhonline.in पर यूं करें अप्लाई

Magadh University Admission

Add DNA as a Preferred Source

Magadh University Admission: बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आ चुका है लेकिन अभी भी सीबीएसई और कई दूसरे बोर्ड के बच्चे अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. अगर आपका रिजल्ट जारी हो चुका है या आने वाला हैं और इसके बाद आप मगध यूनिवर्सिटी से बीए, बीएससी या बीकॉम करना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए. मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया शैक्षणिक वर्ष 2025-2029 के अपने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है. योग्य और इच्छुक स्टूडेंट्स मगध यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट magadhonline.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल की तरह कैसे बन सकते हैं Indian Navy में लेफ्टिनेंट, जानिए

मगध यूनिवर्सिटी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) 2020 के तहत आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में 4 वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है. मगध यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के इच्छुक उम्मीदवार च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack में IB अफसर मनीष भी बने थे शिकार, जानिए कैसे मिलती है Intelligence Bureau में एंट्री

Magadh University Admission पात्रता मापदंड

यूजी आर्ट्स और कॉमर्स कोर्स के लिए: उम्मीदवारों को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) या किसी दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा (आईए, आईएससी या आईकॉम) या समकक्ष +2 स्तर की परीक्षा पास होनी चाहिए.

यूजी साइंस कोर्स के लिए एडमिशन: उम्मीदवार ने बीएसईबी या समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा (आई.एससी) या +2 विज्ञान स्ट्रीम पास की हो.

यह भी पढ़ें- पहलगाम से कितना दूर है IAS अतहर आमिर खान का घर? खूबसूरत है नदियों-जंगलों के बीच बर्फीली घाटियों का नजारा

Magadh University Admission आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹600/- है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹450/- का आवेदन शुल्क देना होगा.

Magadh University Admission ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

- मगध यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट magadhonline.in पर जाएं.
- यूजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ें और फॉर्म भरना जारी रखें.
- अपना विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें.
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें और अपना फॉर्म जमा करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.

यहां क्लिक करके फटाफट करें आवेदन

अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को मगध यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट magadhonline.in को विजिट करने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement