Advertisement

LNMU UG 1st Merit List 2025: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन एडमिशन की पहली लिस्ट, यूं करें चेक

LNMU UG 1st Merit List 2025: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने 2025-29 शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रेजुएशन के रेगुलर कोर्स बीए, बीएससी और बीकॉम में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. यहां करें चेक...

Latest News
LNMU UG 1st Merit List 2025: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन एडमिशन की पहली लिस्ट, यूं करें चेक

LNMU

Add DNA as a Preferred Source

LNMU UG 1st Merit List 2025: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने 2025-29 शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रेजुएशन के रेगुलर कोर्स बीए, बीएससी और बीकॉम में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत चार वर्षीय कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेजों में अपनी सीट पक्की करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर एडमिशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी. 

LNMU UG 1st Merit List 2025: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार एलएनएमयू यूजी पहली मेरिट लिस्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Online Protal टैब पर क्लिक करें. आपको यूनिवर्सिटी के प्रवेश पोर्टल पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
- UG 1st Merit List 2025–29 के लिंक पर क्लिक करें और आवश्यकतानुसार अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें.
- अपनी योग्यता स्थिति देखने के लिए सारे डिटेल्स सबमिट करें.
- आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

यहां क्लिक करके भी आप LNMU UG 1st Merit List 2025 डाउनलोड कर सकते हैं. https://lnmuniversity.com/ugentrance25/First_Merit_UG_Regular_Session%202025-29.pdf

LNMU UG 1st Merit List Out: अब आगे क्या?

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट सूची में आ गया है, वे जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एडमिशन फीस के साथ बताए गए कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे. समय सीमा के भीतर ऐसा न करने पर सीट रद्द हो सकती है और यह अवसर अगले मेरिट राउंड के उम्मीदवारों को दे दिया जाएगा. अधिक अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement