एजुकेशन
IBPS PO 2025: आईबीपीएस बीओ और एसओ की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है, जानें कैसे फटाफट करें आवेदन...
IBPS PO 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन कल यानी 21 जुलाई को आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा. जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर या स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत 5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर और 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
प्रोबेशनरी ऑफिसर: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. आवेदन करने की आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक 20 से 30 वर्ष के बीच है।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर: शैक्षिक योग्यता डिटेल्ड नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है. उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
पीओ पदों के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक
एसओ पदों के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक
जो उम्मीदवार पीओ या एसओ या दोनों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं-
1. आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध IBPS PO या IBPS SO के रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
4. रजिस्ट्रेशन डिटेल्स एंटर करें और सबमिट पर क्लिक करें.
5. एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बद अपने अकॉउंट में लॉगइन करें.
6. अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
7. सबमिट पर क्लिक करें और अपना कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
8. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
सभी कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850/- और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹ 175/- है. एप्लीकेशन फीस को ऑनलाइन भरा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.