एजुकेशन
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 7 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आइए कवी में एडमिशन के लिए पूरा प्रोसेस जानते हैं.
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन को लेकर विद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत कक्षा 1 एवं बालवाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू हों जाएंगे जो 21 मार्च रात 10 बजे तक चलेंगे. कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र 6 वर्ष और बालवाटिका एक में प्रवेश की उम्र तीन से चार वर्ष की होगी. जबकि बालवाटिका दो में चार से पांच वर्ष की और बालवाटिका तीन में प्रवेश की उम्र पांच से छह वर्ष तक होनी चाहिए.
📢 #KVS Admission Notification 2025-26
Kendriya Vidyalaya Sangathan has issued the admission notification for the Academic Year 2025-26.
For detailed admission guidelines, visit the #KVS HQ website: https://t.co/L18i51FrRy#KVSAdmissions2025 pic.twitter.com/Ou0W69fPxh
— Kendriya Vidyalaya Sangathan (@KVS_HQ) March 5, 2025
केवी में एडमिशन का शेड्यूल
ये भी पढ़ें-JEE मेन में 99.98 Percentile लाने वाली रक्षा ने जिस तरह से की तैयारी, हर स्टूडेंट को सीखनी चाहिए ये बात
केवीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा-2, बाल वाटिका-2 और बाकी कक्षाओं में एडमिशन का प्रोसस 2 अप्रैल को शुरू होगा जिसकी आखिरी डेट 11 अप्रैल है. हालांकि, एडमिशन सिर्फ उन्हीं क्लासेज में होगा जिनमें सीटें खाली होंगीं. बाल वाटिका-2, कक्षा-2 और अन्य क्लास में प्रवेश के लिए पहली सूची 17 अप्रैल को जारी होगी. क्लास XI को छोड़कर सभी में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.