Advertisement

कभी UPSC एस्पिरेंट था यह एक्टर, जानें NDA का एग्जाम पास करके भी क्यों नहीं मिल पाई नौकरी

आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो बचपन से ही यूपीएससी परीक्षा पास करने का सपना देखता था लेकिन आखिरकर एक्टिंग की दुनिया का सितारा बन गया.

Latest News
कभी UPSC एस्पिरेंट था यह एक्टर, जानें NDA का एग्जाम पास करके भी क्यों नहीं मिल पाई नौकरी

Kanwaljeet Singh Walia

Add DNA as a Preferred Source

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना कोई आसान काम नहीं है. फिर भी लाखों लोग हैं जो इस परीक्षा में सफल होकर प्रशासनिक सेवा में शामिल होना चाहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो बचपन से ही यूपीएससी परीक्षा पास करने का सपना देखता था लेकिन आखिरकर एक्टिंग की दुनिया का सितारा बन गया.

हम बात कर रहे हैं कंवलजीत सिंह वालिया की जो कभी मेगा टीवी स्टार थे. हाल के सालों में वे छोटी-छोटी फिल्मों में भी नज़र आए जिनमें मेरे ब्रदर की दुल्हन और आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजी, मिसेज जैसी फिल्में शामिल हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कंवलजीत सिंह वालिया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सिख परिवार से हैं. 

कौन हैं कंवलजीत सिंह वालिया? 

भारतीय अभिनेता कंवलजीत सिंह वालिया ने हिंदी फिल्म 'शंकर हुसैन' (1977) से बॉलीवुड में कदम रखा और सत्ते पे सत्ता, माचिस, दिल मांगे मोर जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया. फिल्मों से तो उन्हें बहुत पहचान नहीं मिली लेकिन जब उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया तो उनकी प्रसिद्धि काफी बढ़ गई. उनके कुछ हिट टीवी शो में आहट, फैमिली नंबर 1, वजूद, सांस, बुनियाद और अभिमान शामिल है.

वालिया को एक हैंडसम एक्टर माना जाता था और उनकी स्टारडम की तुलना सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से की जाती थी.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंवलजीत सिंह वालिया कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे? उनका सपना एयरफोर्स में शामिल होने का था. उन्होंने यूपीएससी एनडीए परीक्षा भी पास कर ली. हालांकि दाहिने कान से सुनने की समस्या के कारण वे देहरादून की मेडिकल परीक्षा में पास नहीं हो पाए.

मर्चेंट नेवी में भी आजमाया हाथ

 कंवलजीत सिंह वालिया ने कभी हार नहीं मानी और मर्चेंट नेवी में भी किस्मत आजमाई, लेकिन रैंक हासिल करने में असफल रहे. एक दिन उन्हें फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के बारे में पता चला और उन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया. बाद में उन्हें ऑडिशन के लिए दिल्ली बुलाया गया और संस्थान ने उन्हें चुन लिया.  कंवलजीत सिंह वालिया की पत्नी अनुराधा पटेल हैं जिन्होंने फिल्म 'उत्सव' में रेखा के साथ अपनी भूमिका से 'रेखा की सहेली' के रूप में पहचान बनाई. उनके दो बेटे सिद्धार्थ सिंह और आदित्य सिंह हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement