Advertisement

एसिड अटैक से चली गई थी आंखों की रोशनी, पिता हैं चपरासी, अब CBSE बोर्ड से लाईं 95.6% मार्क्स

तीन साल की जिस बच्ची पर एसिड अटैक हुआ था, अब उसने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में झंडे गाड़ दिए हैं, जानें कैफी की सफलता की कहानी

Latest News
एसिड अटैक से चली गई थी आंखों की रोशनी, पिता हैं चपरासी, अब CBSE बोर्ड से लाईं 95.6% मार्क्स

Kaifi CBSE 12th Result

Add DNA as a Preferred Source

अगर आपमें दृढ़ संकल्प और कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो आपको अपनी मंजिल हासिल करने से कोई रोक नहीं पाएगा. ऐसी ही प्रेरक कहानी हरियाणा की कैफी की भी है जिन्होंने अपनी शारीरिक कमी को खुद पर हावी नहीं होने दिए और अब सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 95.6% मार्क्स लाकर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में ब्लाइंड स्कूल की इस स्टूडेंट ने 12वीं में अपने स्कूल में टॉप किया है.

यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद Elon Musk की मार्कशीट वायरल! जानें Computer Aptitude Test में मिले थे कितने मार्क्स

तीन साल की उम्र में हुआ एसिड अटैक

हरियाणा के हिसार जिले के बुढाना गांव में रहने वाले तीन पड़ोसियों ने ईर्ष्या के कारण कैफ़ी पर तब एसिड अटैक किया था, जब वह महज तीन साल की थी. इस हमले में कैफ़ी के चेहरे और हाथ बुरी तरह जल गए थे और उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी. इसके बावजूद कैफ़ी ने हार नहीं मानी और अपने सपनों को हासिल करने के लिए संघर्ष करती रहीं. ऑडियोबुक से पढ़ाई को उन्होंने अपना हथियार बना लिया और बोर्ड परीक्षा में शानदार नंबर हासिल किए. 12वीं से पहले 10वीं में भी कैफी को 95.2% मार्क्स मिले थे.

यह भी पढ़ें- CBSE नतीजों के बाद विराट कोहली की मार्कशीट हुई वायरल, जानें किस सब्जेक्ट में मिले थे सबसे कम नंबर 

हर क्लास में अव्वल आती रही हैं कैफी

एक इंटरव्यू में कैफी ने बताया कि एम्स दिल्ली में उनका इलाज हुआ लेकिन उनके आंखों की रोशनी वापस नहीं आ सकी. डॉक्टरों ने उनकी जान तो बचा ली लेकिन उनकी दृष्टि नहीं बचा सके. लेकिन कैफी ने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई-लिखाई में कभी कमी नहीं आने दिया. छठी कक्षा में उन्हें  चंडीगढ़ के ब्लाइंड स्कूल में दाखिला मिल गया और यहीं से उनकी जिंदगी बदल गई. वह हर क्लास में अव्वल आती रही हैं. 

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड आर्मी अफसर की बेटी ने CBSE बोर्ड में गाड़े झंडे, 4 सब्जेक्ट में मिले 100 मार्क्स, जानें किस स्कूल की हैं स्टूडेंट

पिता सचिवालय में हैं चपरासी

कैफी के पिता चंडीगढ़ के मिनी सचिवालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं. अपनी बेटी की उपलब्धियों पर उन्हें बेहद गर्व है. कैफी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहती हैं और इसके बाद आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं. उन्होंने डीयू का एंट्रेस एग्जाम पहले ही दे दिया है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें इसमें एडमिशन भी मिल जाएगा.  दुखद बात यह है कि अपराध की गंभीरता के बावजूद एसिड अटैक के अपराधियों को अभी तक न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है. कैफी ने बताया कि उनपर एसिड अटैक करने वाले आजाद घूम रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement