एजुकेशन
अगर आप सरकारी वकील बनना चाहते हैं तो इस राज्य में आपके लिए बढ़िया मौका है, जानें सारी डिटेल्स...
अगर आपने कानून की पढ़ाई की है और सरकारी वकील बनना चाहते हैं तो झारखंड में आपके लिए सुनहरा मौका है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जून से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 21 जुलाई तक अपना एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं. वहीं इसके लिए एप्लीकेशन फीस 22 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे तक जमा किया जा सकता है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह जरूरी सुनिश्चित कर लें कि वे निर्धारित पात्रता मानदंडों को जरूर पूरा कर रहे हों.
एप्लीकेशन फीस
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अलावा एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 150 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी.
फॉर्म भरने के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2024 तक 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है. जहां जनरल कैटिगरी के उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 साल होगी, वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 47 साल निर्धारित की गई है. पिछड़ा वर्ग I/अत्यंत पिछड़ा वर्ग II के लिए अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए. इसके अलावा महिला उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 38 साल और महिला दिव्यांग उम्मीदवार की आयुसीमा 48 साल तक होनी चाहिए. एससी/एसटी (पुरुष और महिला उम्मीदवार) की उम्र 40 वर्ष (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50 वर्ष) तक होनी चाहिए
चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए चयन प्रक्रिया में दो परीक्षाएं शामिल होंगी जिसमें से एक प्रीलिम्स एग्जाम तो दूसरा मेन्स एग्जाम होगा. प्रीलिम्स एग्जाम में दो पेपर होंगा. पहला पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. दूसरा पेपर विधि अध्ययन पर आधारित होगा जो 200 अंकों का होगा. परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा. इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर सैलरी दी जाएगी जो 47,600 से 1,51,100 रुपये तक निर्धारित है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.