एजुकेशन
JOSAA Counselling 2025 Round 6 के सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी हो चुकी है, जानें जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हुई है उनके लिए आगे का प्रोसेस क्या है...
JoSAA Round 6 Seat Allotment Result 2025: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 2025 काउंसलिंग के छठे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी कर दी है. यह IIT, NIT, IIIT और GFTI जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों एडमिशन पाने का उम्मीदवारों के पास आखिरी मौका है. NIT, IIIT और GFTI में बची हुई सीटें अब CSAB राउंड में चली जाएंगी. जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हो गई है, उन्हें अब ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी.
उम्मीदवारों को अब 20 जुलाई को आवंटित सीटों को एक्सेप्ट करने, फीस सबमिट करने, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और अपने सभी सवालों के जवाब पूछने के सारे काम निपटाने होंगे. NIT+ कैंडिडेट्स के लिए विदड्रॉल की सुविधा 21 जुलाई तक उपलब्ध है और वे 22 जुलाई तक अपनी सारी क्वेरी को दूर कर सकते हैं. वहीं आईआईटी की सीटों का अलॉटमेंट बिना किसी विदड्रॉल सुविधा के किया गया है.
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके JoSAA काउंसलिंग के लिए राउंड 6 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- ऑफिशियल JoSAA पोर्टल josaa.nic.in पर जाएं.
- Round 6 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपने जेईई मेन 2025 के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन करें.
- अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आपके सीट अलॉटमेंट और संस्थान के डिटेल्स दिखाई देने लगेंगे.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और सहेजें.
JOSAA Counselling 2025 Round 6 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट कर दी गई हैं उन्हें अब ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा और सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान करना होगा जो आरक्षित/दिव्यांग कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए 15,000 रुपये और बाकी की कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए 30,000 रुपये होगा. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और इंस्टीट्यूट की क्वेरी पर 0 जुलाई 2025 तक रिस्पॉन्स देना होगा. पेमेंट रिलेटेड मुद्दे और क्वेरी रिस्पॉन्स को 21 जुलाई 2025 तक रिजॉल्व कर लिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.