Advertisement

JoSAA Counselling 2026: पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, अब उम्मीदवारों को क्या करना होगा? पूरी प्रक्रिया समझें

JoSAA Counselling 2026: जॉइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग प्रोसेस के पहले चरण के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें जिन्हें सीट मिल गई है, उन्हें आगे क्या करना होगा और अगले राउंड का रिजल्ट कब आएगा...

Latest News
JoSAA Counselling 2026: पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, अब उम्मीदवारों को क्या करना होगा? पूरी प्रक्रिया समझें

JoSAA ने काउंसलिंग प्रोसेस के पहले चरण के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट किया जारी (Image: AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • JoSAA पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
  • josaa.nic.in पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट की लिस्ट
  • 26 जून 2026 तक करना होगा ऑनलाइन रिपोर्ट
  • 30 जून को जारी होगा दूसरे राउंड का रिजल्ट

JoSAA Counselling 2026: जॉइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग प्रोसेस के पहले चरण के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करना होगा. 

JoSAA Counselling 2026: कैसे चेक कर पाएंगे सीट अलॉटमेंट का स्टेटस?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना JoSAA के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर Round 1 Seat Allocation Result for JoSAA 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करें और सबमिट करें.
- एडमिशन के लिए अपना अलॉटमेंट लेटर अपने पास सुरक्षित रख लें. 

Round 1 Seat Allocation Result for JoSAA 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

JoSAA Counselling 2026: कैसे होता है सीट अलॉटमेंट?

सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट JEE Main या JEE Advanced में उम्मीदवार के प्रदर्शन, कैटिगरी, रैंक और चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार के भरे गए प्रिफरेंस पर आधारित होता है. उम्मीदवारों को उनकी पात्रता और रैंक के आधार पर IIT, IISc, NIT, IIIT और GFTI जैसे इंस्टीट्यूट में सीटें मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार का ये गांव है 'इंजीनियर्स की फैक्ट्री', इस साल 40 स्टूडेंट्स ने एक साथ क्रैक किया JEE एग्जाम

JoSAA Counselling 2026: जिन उम्मीदवारों को सीटें मिली, उन्हें क्या करना होगा? 

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट के पहले राउंट में सीट मिली है, उनके लिए रिपोर्टिंग पोर्टल एक्टिव कर दिया गया है और उन्हें 13 जून से 26 जून 2026 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस पूरी करनी होगी. ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस में सीट एक्सेप्टेंस फीस पेमेंट, वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और वेरिफिकेशन के दौरान अथॉरिटी के सवालों के जवाब देना शामिल है. आवंटित सीट को बनाए रखने और काउंसलिंग के बाद की प्रोसेस के लिए पात्र बने रहने के लिए इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य है. 

JoSAA Counselling 2026: सीट कंफर्म करने के लिए कितनी देनी होगी फीस?

JoSAA के मुताबिक सीट अलॉटमेंट को कंफर्म करने के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस का पेमेंट करना अनिवार्य है. इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹30,000 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹15,000 का भुगतान करना होगा. 26 जून तक निर्धारित शुल्क का भुगतान न करने पर आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी और उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में आगे बढ़ने की इजाजत नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की नसों में दौड़ता है इन 5 नदियों का पानी, जानें कौन-सी नदी कहलाती है धड़कन

JoSAA Counselling 2026: फीस पेमेंट में आए दिक्कत तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को फीस पेमेंट करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो JoSAA उनके लिए 29 जून 2026 को रिजॉल्यूशन विंडो खोलेगा. इस दौरान उम्मीदवार एप्लीकेशन फीस पेमेंट से जुड़े मुद्दों या ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस के दौरान सामने आईं गड़बड़ियों को रिपोर्ट कर उनका समाधान पा सकते हैं. अगर उम्मीदवारों से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अथॉरिटी कोई जानकारी मांगता है तो उन्हें 29 जून तक अपना जवाब देना होगा. दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement