एजुकेशन
JoSAA Counselling 2025: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. आप ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जानें डिटेल्स....
JoSAA Counselling 2025: अगर आप JoSAA काउंसलिंग 2025 के राउंड 3 में शामिल हुए थे और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. आप ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जिन स्टूडेंट्स को इस राउंड में सीटें अलॉट हो चुकी हैं, वे 2 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक फीस पेमेंट या अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर सकते हैं. वहीं फीस पेमेंट से जुड़ी समस्याओं का समाधान 5 जुलाई 2025 को किया जाएगा.
सीट आवंटन का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध JoSAA Counselling 2025 Round 3 सीट आवंटन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स एंटर करने होंगे.
4. सबमिट पर क्लिक करते ही आपका सीट आवंटन रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
5. सीट आवंटन रिजल्ट को चेक करें और इसका पेज डाउनलोड कर लें.
6. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें.
JoSAA काउंसलिंग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 127 संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है. इसमें 23 IIT, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और 47 दूसरे गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स (Other-GFTI) शामिल हैं. इन संस्थानों के सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश एक ही मंच के माध्यम से किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.