एजुकेशन
JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने इस बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी वे अपना रिजल्ट फटाफट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं...
JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अब JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर jkbose.nic.in के माध्यम से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख सकते हैं. 2025 में JKBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कुल 1,03,308 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिनमें से 77,311 स्टूडेंट्स पास हुए हैं जिससे कुल पास प्रतिशत 74.8% रहा. लड़कियों ने एक बार फिर 77.72% पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है. लड़कों का पास प्रतिशत इस साल 71.95% रहा.
- JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'JKBOSE 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका JKBOSE Class 12 Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपना प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें.
JKBOSE कक्षा 12 का रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक
जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं , उनके पास पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का विकल्प है. पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स को उस विषय में कम से कम 20% अंक हासिल होने चाहिए जिसका वे पुनर्मूल्यांकन करना चाहते हैं. पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें और संबंधित शुल्क आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.