एजुकेशन
JAC Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड ने 10वीं मैट्रिक बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं. जानें इस साल कैसा रहा रिजल्ट...
JAC Board Matric 10th Class Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं मैट्रिक बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल झारखंड बोर्ड का पास परसेंट 91.71 फीसदी रहा. इस साल भी लड़कियों की परफॉर्मेंस लड़कों से बेहतर रही है. स्टूडेंट्स अब अपना रिजल्ट JAC की ऑफिशियल वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे. जेएसी कक्षा 10 परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन और विभाग के सचिव ने किया है.
इस साल झारखंड 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 433944 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 431488 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 395755 स्टूडेंट्स ने झारखंड मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है. वहीं 2,21,040 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन के साथ इस परीक्षा में पास हुए हैं. इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची में 87.32% पास प्रतिशत दर्ज किया गया है.
अपने स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करना होगा. अधिक ट्रैफ़िक के कारण सर्वर की समस्या होने पर रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस सेवाओं के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे. रिपोर्ट के अनुसार इस साल झारखंड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4.33 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थीं. उसके बाद 4 मार्च से 20 मार्च के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की गईं.
स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजस्ट चेक कर पाएंगे-
- झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर "JAC Class 10 Result 2025" या "Matric Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- आगे बढ़ने के लिए सबमिट या चेक रिजल्ट बटन पर क्लिक करें.
- आपका स्कोरकार्ड, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स और टोटल मार्क्स सहित आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.