Advertisement

JEECUP Result 2025: कब आएगा jeecup.admissions.nic.in पर यूपी पॉलीटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट? जानें डिटेल्स

UPJEE Result 2025: UPJEE पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी होने वाला है, जानें आगे की डिटेल्स...

Latest News
JEECUP Result 2025: कब आएगा jeecup.admissions.nic.in पर यूपी पॉलीटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट? जानें डिटेल्स

JEECUP Result 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

UPJEE Result 2025: उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल JEECUP जल्द ही UPJEE पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी करेगा. एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक UPJEE पॉलिटेक्निक का रिजल्ट 21 जून को जारी किया जाना था लेकिन रिजल्ट लिंक अब तक एक्टिव नहीं हुआ है. ऐसे भी कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करानी होगी.

UPJEE की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है और उम्मीदवारों को 15 जून तक आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की अनुमति दी गई है और प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क रखा गया था. अगर किसी उम्मीदवार का दावा सही पाया जाता तो गलती को सुधारकर उसका शुल्क वापस कर दिया जाता. इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा. इसके अलावा JEECUP के कैटिगरी वाइज कटऑफ और दूसरे डिटेल्स भी जारी किए जाने की संभावना है. 

कट-ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा और वह ऑनलाइन काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने के पात्र होंगे. काउंसलिंग शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. JEECUP ने UPJEE पॉलिटेक्निक 2025 परीक्षा 5 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित की थी.

UPJEE Result 2025 कैसे कर पाएंगे चेक?

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे-
1. ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
2. होम पेज पर UPJEE Polytechnic Result 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
3. लॉग इन करने के लिए अपनी डिटेल्स एंटर करें और सबमिट करें.
4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
5. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement