Advertisement

JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां चेक करें डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

JEECUP 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई और काउंसलिंग के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी...

Latest News
JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां चेक करें डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

CAT Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

JEECUP Counselling 2025: उत्तर प्रदेश जॉइंट एडमिशन एग्जामिनेशन काउंसिल ने JEECUP 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 तक jeecup.admissions.nic.in पर इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 

राउंड 2 सीट एलोकेशन का रिजल्ट 12 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने एलोकेशन स्टेटस को चेक कर सकेंगे. इससे पहले राउंड 1 जेईईसीयूपी सीट एलोकेशन 3 जुलाई को जारी किया गया था. इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई 2025 को बंद हो गया था. यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 5 जून से 13 जून तक हुई थी और इसका रिजल्ट 23 जून 2025 को जारी किया गया था. 

JEECUP Counselling 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

JEECUP काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे:
- जेईईसीयूपी 2025 एडमिट कार्ड
-JEECUP रैंक कार्ड
- सीट एलोकेशन लेटर (संबंधित राउंड के लिए)
- क्वॉलिफाइंग एग्जाम की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- रिजर्वेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- दो पासपोर्ट साइज फोटो

इस सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के दो सेट उम्मीदवारों को अपने साथ लाने होंगे. केवल चयनित उम्मीदवारों को ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति है. 

JEECUP Counselling 2025 राउंड 2 शेड्यूल

चॉइस फिलिंग/मोडिफिकेशन (फ्लोट ऑप्शन के लिए)- 9 से 11 जुलाई 2025
राउंड 2 सीट अलॉटमेंट- 12 जुलाई 2025
सीट एक्सेप्टेंस के लिए ऑनलाइन फीस सबमिट की तारीख- 13 से 15 जुलाई 2025
जिला सहायता केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- 14 से 16 जुलाई 2025
विदड्रॉल ऑफ सीट्स (राउंड 2)- 17 जुलाई 2025


काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेजों के विकल्प भरने और लॉक करने होंगे. मेरिट, कैटेगरी और सीट की उपलब्धता के आधार पर उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी. एक बार सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को सीट एक्सेप्टेंस/काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बताए गए डिस्ट्रिक्ट हेल्प सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा.

वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवार सीट (फाइनल एडमिशन) को फ्रीज कर सकते हैं, बेहतर विकल्प के लिए आगे बढ़ सकते हैं या वापस ले सकते हैं. पूरी सीट आवंटन की प्रक्रिया सात स्टेप्स में आयोजित की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों को एडमिशन पाने के लिए कई मौके दिए जाएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement