एजुकेशन
JEE Advanced Result 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 2 जून (सोमवार) को JEE एडवांस्ड 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
JEE Advanced Result 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 2 जून (सोमवार) को JEE एडवांस्ड 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने-अपने नतीजे देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. नतीजों के साथ ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर की भी देख सकेंगे. इस साल 1 लाख 90 हजार छात्र-छात्राओं ने जेईई-एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. इस साल जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कुल 360 अंकों की हुई, जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 180 -180 अंकों के थे.
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की गई थी. विशेषज्ञों और उम्मीदवारों से मिली जानकारी के अनुसार, गणित सबसे चुनौतीपूर्ण पेपर था, जबकि रसायन विज्ञान और भौतिकी का पैटर्न भी ऐसा ही रहा. जेईई एडवांस्ड में कुल अंकों की गणना गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के रूप में की जाती है. जेईई एडवांस्ड 2025 रैंक सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विषयवार और कुल योग्यता अंकों को पूरा करना होगा.
रजित गुप्ता
सक्षम जिंदल
माजिद मुजाहिद हुसैन
पार्थ मंदार वर्तक
उज्ज्वल केसरी
अक्षत कुमार चौरसिया
साहिल मुकेश देव
देवेश पंकज भैया
अर्नव सिंह
वडलामुडी लोकेश
3 जून से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. इस वर्ष जोसा काउंसलिंग द्वारा 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 47 जीएफटीआई में प्रवेश दिया जाएगा. काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. यह 3 जून से 28 जुलाई के बीच छह चरणों में होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.